श्रीदेवी के गम में जानवी, ख़ुशी और बोनी की ये हालत देख आप भी रो पड़ेंगे…

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है। लोखंडवाला से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड सितारे और आम लोगों का हुजूम नज़र आया। सैनिकी सलामी देकर श्रीदेवी की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस समय श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, सौतेले बेटे अर्जुन कपूर, बेटियाँ ख़ुशी कपूर और जानवी कपूर बेहद मायूस, ग़मज़दा और टूटी हुईं नज़र आईं। एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

श्रीदेवी को आख़िरी बार दुल्हन की तरह सजाया गया था। हमेशा की तरह इस बार भी श्रीदेवी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। श्रीदेवी की यही ख्वाहिश थी कि उनकी अंतिम यात्रा इसी तरह से निकाली जाए

बता दें, श्रीदेवी को सैनिकी सलामी दी गई, उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। एएनआई के इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह से श्रीदेवी को सैनिकी सलामी दी गई।

श्रीदेवी की दुल्हन के लिबास में अंतिम यात्रा

इसके बाद सितारों और चाहने वालों के हुजूम के साथ श्रीदेवी की अंतिम यात्रा निकाली गई। हर किसी की आँखे नाम और चेहरा मायूस था। श्रीदेवी के पति बोनी, बेटे अर्जुन और बेटियां ख़ुशी और जानवी को यह सब बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल है। बॉलीवुड बबल उनके दुःख में शामिल है।हम दुआ करते हैं इश्वर श्रीदेवी के परिवार को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दे।

Back to top button