किसान आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी का फैसला, नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। उन्होंने देश मेें किसान आंदोलन और कोरोना की स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया है। बता दें कि, नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। आज उनके आंदोलन का 12वां दिन है।

इसके साथ ही किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। बंद सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। बंद के आह्वान को कुछ मजदूर संघों ने भी समर्थन देने का एलान किया है। हालांकि किसान नेताओं ने कहा है कि किसी को भी बंद में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

तेजी से वायरल हो रहा है सिगरेट फूंकते हुए इस केकड़े का वीडियो, देखकर नहीं होगा यकीन…

लगभग सभी विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद को समर्थन देने और कई संगठनों के किसानों के समर्थन में समानांतर प्रदर्शन करने की घोषणा के बाद केंद्र ने परामर्श जारी करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा बढ़ाने और शांति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा बंद राजनीतिक दलों के बंद से अलग है। यह विचारधारा के कारण किया गया चार घंटे का सांकेतिक बंद है। हम चाहते हैं कि आम आदमी को कोई परेशानी न हो। हम उनसे इस अवधि के दौरान यात्रा न करने की अपील करते हैं।

Back to top button