कुछ इस तरह से होते हैं मई के महीने में जन्मे लोग, जानें इनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

यह तो सभी जानते हैं कि जन्म माह, तरीख और राशि से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। चलिए आज हम आपको मई में जन्में लोगों के बारे में कुछ खास बताते हैं। स्वभाव से जिद्दी और सनकी मई में जन्मे लोग हर काम को करके ही दम लेते हैं। यही सनक इन्हें दूसरों से अलग तथा सफल भी बनाती है। आइए जानते हैं मई में जन्म लेने वाले लोगों की कुछ दिलचस्प बातें।
1. मई में जन्म लेने वाले लोग जिद्दी व सनकी के साथ लापरवाह किस्म के भी होते हैं। इतना ही नहीं, इस माह के जातक काफी घंमडी भी होते हैं। मगर अच्छी बात ये है कि यह हर काम को पूरा करके ही छोड़ते हैं।
2. स्वभाव से इस माह में जन्मे लोग काफी रहस्यमयी भी होते हैं। इसके अलावा यह लोग काफी मूड़ी होते हैं। इनका मूड कब अच्छा और कब बुरा होता है, इसका पता किसी को नहीं चलता।

3. इस माह के लोगों का ड्रैसिंस सेंस काफी अच्छा होता है, जिसके कारण यह भीड़ में भी आसानी से पहचाने जा सकते हैं। यह हर किसी को आसानी से अट्रैक्ट कर देते हैं।
4. मई में पैदा हुए जातकों की एक क्वालिटी यह होती है कि ये रोमांस के मामले में सिद्धांतवादी होते हैं। इन्हें छोटी-मोटी रोमांटिक हरकतें पसंद नहीं होता। आप यह भी कह सकते हैं कि इस मामले में मई के लोग रूढ़ीवादी स्वभाव के होते हैं।
5. इस महीने में जन्म लेने वाले लोग डॉमिनेटिंग स्वभाव के भी होते हैं। इसके चलते यह परिवार और पार्टनर पर अपना हुकुम चलाना पसंद करते हैं।

6. इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि मई में जन्मे लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस होते हैं। यह शादी से पहले अपनी सीमाएं लांघना पसंद नहीं करते। इतना ही नहीं, यह जिसे एक बार दिल में बैठा लेते हैं फिर जिंदगीभर उसका साथ नहीं छोड़ते।
7. इस माह के लोग अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें धोखा देने के बारे में कभी नहीं सोचते। इतना ही नहीं, यह हर सुख-दुख में अपने परिवार के साथ खड़े रहते हैं।
8. बॉस नेचर होने के कारण इस माह के लोग करियर में भी काफी आगे होते हैं। मई में पैदा होने वाले लोग ज्यादा पायलट, डॉक्टर, पत्रकार, लेखक या कंप्यूटर इंजीनियर बनते हैं। वहीं इस माह में जन्मी लड़कियां फैशन डिजाइनिंग में करियर बनान पसंद करती हैं।

9. यह लोग बाहर से भले की सख्त दिखाई दें लेकिन अंदर से यह काफी नम्र दिल के होते हैं। हालांकि धोखा देने वाले को यह कभी माफ नहीं करते।
10. दिल के साफ इस माह में जन्मे लोग बेबाकी से अपनी बात दूसरों के सामने कह देते हैं। हालांकि इसके चलते कई बार इनके करीबी बुरा भी मान जाते हैं।

Back to top button