श्रेयस अय्यर का भरोसा सिर्फ धोनी पर, कहा- उनके आने के बाद करेंगे जोरदार वापसी

टीम इंडिया में वनडे के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सोमवार को कहा कि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मजबूती से वापसी करेगी. टेस्ट श्रृंखला के पहले दो मैचों में बुरी तरह हार के बाद टीम को तीसरा टेस्ट मैच 24 जनवरी से खेलना है जबकि एकदिवसीय श्रृंखला एक फरवरी से शुरू होगी. अय्यर ने कहा, ‘‘टीम मजबूती से वापसी करेगी. हम टेस्ट श्रृंखला जीतने में कामयाब नहीं रहे इसलिये हम एकदिवसीय में मजबूती से वापसी करना चाहेंगे.’’ 

श्रेयस अय्यर का भरोसा सिर्फ धोनी पर, कहा- उनके आने के बाद करेंगे जोरदार वापसी

उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी से टीम का मनोबल बढेगा. अय्यर ने कहा, ‘‘ एमएस (धोनी) टीम से जुड़ रहे हैं. उन्होंने पहले टीम का नेतृत्व किया है. वे महान फिनिशर है, मुझे वनडे सीरीज शुरू होने का इंतजार है. हम वनडे सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे. यह मेरा लक्ष्य होगा.’’ मांसपेशियों में खिचाव से उबरने के बाद अय्यर टीम के साथ जुड़ने के लिये तैयार है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में पंजाब के खिलाफ नाबाद 79 रन बना कर फार्म में आने के संकेत दिये. हालांकि उनकी टीम मुंबई यह मैच सात विकेट से हार गयी. उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले ऐसी पारी जरूरी है. इससे मुझे काफी आत्मविश्वस मिलेगा. मै इस फार्म को दक्षिण अफ्रीका में भी जारी रखना चाहूंगा.’’ दक्षिण अफ्रीका के सीम और बाउंस जैसे हालात से निपटने के लिये अय्यर ने तैयारी की है. 

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद मैं वहां के मैचों को देख रहा था और उनके पास बाउंस और गेंद सीम वाली पिचें हैं. मेरी तैयारी गेंद की योग्यता पर खेलने और फ्रंटफुट से ज्यादा बैकफुट पर रहने की होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका की तुलना में भारत में गेंद इतनी उछाल नहीं लेती. आपनी पारी को आगे बढ़ाने के लिये मुझे यथासंभव सकारात्मक रहना होगा. वहां जाने के बाद मैं अपना लक्ष्य निर्धारित करुंगा और देखूंगा कि लक्ष्य हासिल कर पा रहा हूं या नहीं.’’

तीसरे टेस्ट के लिए विराट ने खुद चुनी अपनी टीम, जिसकी उम्मीद नही उनको लिया टीम में

न्यूलैंड्स में मिली भारत को 72 रनों की हार

वर्नोन फिलैंडर (6-42) के नेतृत्व में अपने तेज गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में भारत को 72 रनों से हरा दिया. न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट को चार दिन से भी कम समय में जीत कर दक्षिण अफ्रीका ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी.

Back to top button