पार्टनर को कुछ ऐसे डायरेक्ट जताएं अपना प्यार
ऐसी मोहब्बत भी किस काम की जिसमें किस ना हो. कपल अपने रिलेशन के दौरान अपने प्यार की शुरुआत किस से ही करते हैं. अब भले ही आपको इश्क़ जताना हो या फिर सेक्स की शुरुआत करनी हो, आगे बढ़ने के लिए आपको किस का ही सहारा लेना पड़ता है. रिलेशन में बगैर किस के एक खालीपन रहता है. लेकिन आपको बता दें कि ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो सही तरीके से किस करना भी नहीं जानते हैं. आइए इस खबर के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि किस प्रकार किस किया जाता है और कितने प्रकार की किस होती हैं.
छोटी सी किस : जब कई बार पार्टनर्स के बीच बातें बिगड़ने लगें या बात बने ही ना, तब छोटी-छोटी किसेस बहुत कारगर साबित होती हैं. यह किस एक प्रोटेक्शन का काम करती हैं, जिससे आपके पार्टनर को इस बात का एहसास रहता है कि हर मुश्किल में वह आपके साथ हैं. यह किस आप अपने पार्टनर को गालों पर, माथे पर या उनकी आँखों पर भी दे सकते हैं.
…तो इसलिए पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाती हैं महिलाएं
डायरेक्ट किस : यह एक बहुत ही प्रचलित किस है, जो डायरेक्ट होठों से होंठों को मिला कर दे दी जाती है. बहुत ही कॉमन सा दिखने वाला यह किस पार्टनर्स को काफी देर तक एक दूसरे को खुदका एहसास दिलाने में फायदेमंद साबित होता है.





