शेर ने जमीन खोदकर किया शिकार, देखे रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

शेर, चीता जैसे बड़े जानवरों का शिकार करने का अंदाज देखने लायक होता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिनमें जानवरों को एक-दूसरे का शिकार करते देख सकते हैं। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शेर जंगली सूअर पर अटैक करता है। शेर जंगली सूअर पर अटैक करता यह तो आम बात है लेकिन हमला करने का तरीका लोगों को हैरान कर रहा है।

https://twitter.com/afaf66551/status/1411255223427928068?

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शेर जिस तरह से जंगली सूअर का शिकार कर रहा है, उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में एक शेर गड्ढा खोद रहा है। एक पल तो शेर को ऐसा करते देख किसी को भी हैरानी होगी लेकिन देखने पर आपको पता चलेगा कि शेर ऐसा अपने शिकार को पकड़ने के लिए कर रहा है। दरअसल, एक जंगली सूअर गड्ढे के नीचे आराम कर रहा है। तभी शेर आता है और उसे अपने जबड़े से पकड़कर बाहर खींच लेता है। शेर पूरी तरह गड्ढे में अंदर घुसकर सूअर पर हमला करता है और उसे बाहर खिंच कर ले आता है। सूअर पूरी कोशिश करता है उसके चंगुल से निकलने की पर शेर अपनी पकड़ नहीं छोड़ता। शेर अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए आखिरकार सूअर को दबा ही देता है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को ट्विटर पर Life and nature नाम के पेज पर शेयर किया गया है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Back to top button