Shamita Shetty ने उम्र और शादी को लेकर ट्रोल करने वालों की लगाई लताड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) 47 साल की हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और ना ही उन्हें इसकी कोई जल्दी है। वहीं दूसरी ओर उनकी बहन शिल्पा 50 साल की हो चुकी हैं और दो बच्चों की मां हैं। शमिता हमेशा से यही कहती रही हैं कि वह सिर्फ शादी के नाम के लिए शादी नहीं करना चाहतीं।

बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं शमिता

अब शमिता ने अपनी उम्र और अनमैरिड होने पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। शमिता ने इंस्टा पर उन्हें ट्रोल करने वाले यूजर्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया और जमकर अपनी भड़ास निकाली। बिग बॉस’ के तीसरे और 15वें सीजन में नजर आई शमिता ‘बिग बॉस OTT 1’ का भी हिस्सा रहीं थीं। शमिता शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एज शेम करने वालों और शादी न करने पर तंज कसने वाले यूजर के बारे में पोस्ट किया।

इंस्टा पर पोस्ट कर निकाली भड़ास

शमिता शेट्टी ने पोस्ट में सवाल और उसके साथ अपना जवाब भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ‘मैं इस शानदार अवसर का इस्तेमाल आपकी बेहतरीन टिप्पणियों का जवाब देने में करना चाहती हूं। सवाल है- तुम्हारी उम्र हो गई है, पहले वाली बात नहीं रही। जवाब- हां, मैं अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं, यह जीवन का स्वाभाविक नियम है। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, शारीरिक बनावट भी नहीं। लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं स्वस्थ, तंदुरुस्त और खुश हूं, और ईश्वर ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। मेरे लिए बस यही मायने रखता है।’

एक अन्य ने लिखा- ‘अगर टाइम पर शादी कर लेतीं तो आपके बच्चे आज बड़े हो गए होते। इस पर शमिता ने जवाब दिया- तो? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई? और सबसे जरूरी बात। आप लोग हम सिंगल महिलाओं को फॉलो क्यों करते हो। हमें एज शेम करने के लिए और हम पर अपनी पितृसत्तात्मक, पुरुष-प्रधान सोच थोपने के लिए। प्लीज मुझ पर एक एहसान कीजिए और मुझे तुरंत अनफॉलो कर दीजिए।’

आदित्य चोपड़ा की फिल्म से किया था डेब्यू

शमिता ने आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से लोगों ने उन्हें नोटिस करना शुरू किया था। इसके बाद वो साल 2005 में जहर , फरेब और साल 2007 में रिलीज हुई कैश जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिलहाल वो फिल्मी पर्दे से दूर हैं और अभी इंटीरियर डिजाइन में अपना पूरा ध्यान लगा रही हैं।

Back to top button