कोरोना वायरस दहसत के बीच SBI ने FD को लेकर उठाया बड़ा कदम, जानिए और बैंकों की अपडेट

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने इस महीने FD पर ब्याज दर में कमी की है। बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम राशि की विभिन्न अवधि की FD पर ब्याज दर में 0.10 फीसद से लेकर 0.50 फीसद तक की कटौती की है। स्टेट बैंक की ओर से घोषित ये ताजा रेट्स 10 मार्च से प्रभावी हो गए हैं। हालिया संशोधन के बाद सात दिन से 45 दिन, 46 दिन से 179 दिन की FD पर अब बैंक क्रमशः 4%, 5% की दर से ब्याज देगा। वहीं, 180 दिन से एक साल से कम अवधि की FD पर 5.50% की दर से ब्याज मिल रहा है। एक साल से दस साल की अवधि की FD पर 5.90% की दर से ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को आम लोगों की तुलना में 0.50 फीसद अधिक ब्याज मिलता है। 

Reserve Bank of India (RBI) की मौद्रिक नीति समिति द्वारा तय रेपो रेट एवं अन्य बेंचमार्क दरों के आधार पर बैंक अपने FD रेट तय करते हैं। SBI, HDFC Bank और ICICI Bank जैसे टॉप बैंक सात दिन से 10 साल तक की अवधि की FD की पेशकश करते हैं। ऐसे में आप अगर एफडी करने की सोच रहे हैं तो आपको विभिन्न बैंक की FD रेट्स की तुलना आवश्यक तौर पर करनी चाहिए।  

यह भी पढ़ें: UP वालों के लिए राहत भरी खबर, कनिका कपूर से मिलने वाले में 45 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

SBI के लेटेस्ट FD रेट्स

  • 7 दिन से 45 दिन- 4.00%
  • 46 दिन से 179 दिन – 5.00%
  • 180 दिन से 210 दिन – 5.50%
  • 211 दिन से 1 साल – 5.50%
  • 1 साल से 10 साल – 5.90%

HDFC Bank के लेटेस्ट FD रेट्स

प्राइवेट सेक्टर का HDFC Bank सात दिन से 10 साल की मेच्योरिटी वाली जमा राशि पर 3.50% से 6.25% तक के ब्याज की पेशकश करता है। वहीं, सीनियर सिटीजन को आम लोगों से 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है। 

  • 7-14 दिन – 3.50%
  • 15-29 दिन – 4.00%
  • 30-45 दिन – 4.75%
  • 46-60 दिन – 5.25%
  • 61-90 दिन- 5.25%
  • 91 दिन-6 माह – 5.25%
  • 6 माह 1 दिन- 9 माह – 5.65%
  • 9 माह 1 दिन- < 1 साल- 5.90%
  • 1 साल-दो साल-  6.15%
  • दो साल-तीन साल – 6.25%
  • तीन साल- दस साल – 6.15%

ICICI Bank के लेटेस्ट  FD रेट्स

  • 7 दिन – 14 दिन – 4.00%
  • 15 दिन – 29 दिन – 4.25%
  • 30 दिन – 45 दिन – 4.75%
  • 46 दिन – 184 दिन – 5.25%
  • 185 दिन – 289 दिन – 5.75%
  • 290 दिन – 1 साल – 6.00%
  • 1 साल से 389 दिन – 6.20%
  • 390 दिन  से < 18 माह – 6.30%
  • 18 माह – 2 साल – 6.30%
  • 2 साल – 10 साल – 6.40%
Back to top button