UP वालों के लिए राहत भरी खबर, कनिका कपूर से मिलने वाले में 45 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए शनिवार को एक राहत देने वाली खबर आई। उनके स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इतना ही नहीं कनिका कपूर के सीधे संपर्क में आए 45 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आपको बता दें कि बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के डालीबाग स्थित पैतृक आवास पर भतीजे आदिल अहमद की बर्थडे पार्टी 14 मार्च को हुई थी। इस पार्टी में ही कोविड-19 पॉजिटिव गायिका कनिका कपूर शामिल हुई थीं और जय प्रताप सिंह भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी के बाद वह राज्य के कई नेताओं से मिले थे और कई अहम बैठकों में भी हिस्सा लिया था।

शुक्रवार को कनिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया था। इसके बाद से स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और उनकी पत्नी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। जयप्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ उस पार्टी में शामिल थे, जिसमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी गई थी। जयप्रताप सिंह 17 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे। इसके बाद वह कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय के संचारी रोग नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण पर भी गए थे।

इसी बीच वह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक भी करते रहे। 17 मार्च को सरकार के तीन साल पूरे पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कैबिनेट व राज्यमंत्रियों की बैठक में भी स्वास्थ्य मंत्री ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की वजह से लोगों ने लेना शुरू कर दिया तलाक, जुरूर पढ़े ये चौका देने वाली खबर

वसुंधरा राजे समेत कई नामी हस्तियां पार्टी में हुईं थी शामिल

पार्टी में जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंभी वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे दुष्यंत सिंह परिवार संग शामिल हुए वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी ने भी शिरकत की। सूची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद परिवार के साथ शामिल होने का जिक्र है। साथ ही दिल्ली के आदेश सेठ, रफत जमाल, आरती, उर्वशी, लखनऊ की  नेहा,  नैना भी शामिल रही। आदिल ने पुलिस को इनके मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध कराये हैं। इसके अलावा यूपी के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, कुश भार्गव समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की चर्चा रही। चर्चा है कि होली की पार्टी में बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत मिश्र ‘अंटू’ भी शामिल हुए। अंटू का तो वीडियो भी वायरल हुआ है। 

पुलिस पहुंची तो आठ लोग मिले बंगले में
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और एसीपी अभय मिश्र, डालीबाग चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह  शुक्रवार को जब डंपी के बंगले पर पहुंचे तो वहां आदिल मौजूद मिला। पुलिस ने उससे तीन मीटर की दूरी से बात की। पार्टी का पूरा ब्योरा लिया। फिर उनके रिश्तेदारों के बारे में बात की। 

बंगले के अंदर ही रहने को कहा
एडीसीपी ने आदिल व उसके यहां मौजूद नौकरों समेत आठों लोगों को बंगले के अंदर ही रहने को कहा। उन्हें सेल्फ आइसोलेटेड करने के बाद पुलिस ने चेतावनी भी दी कि बाहर न निकलें। एक मेहमान आदिल के धर से बाहर जाते मिला तो उसे भी सामान सहित अंदर जाने को कहा। एसीपी ने कहा कि अब 14 दिन आइसोलेट रहना पड़ेगा। फिर डाक्टरों की अनुमति के बाद ही जाने को मिलेगा।

Back to top button