Sanjay Dutt की एक और कल्ट फिल्म का बन रहा सीक्वल

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में असलम चौधरी का रोल निभाया था। एक्टर को इस रोल के लिए खूब तारीफ भी मिली थी। संजय दत्त को ऐसे ग्रे शेड्स रोल के लिए ही पहचाना जाता है।
ऐसी ही एक फिल्म आज से 32 साल पहले रिलीज हुई थी जिसमें संजय दत्त ने बल्लु बलराम का रोल निभाया था। हम बात कर रहे हैं साल 1993 में आई संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ की जिसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में संजय दत्त के करियर की सबसे बेहतरीन और यादगार फिल्मों में से एक कहा जाता है।
किस मूवी का सीक्वल ला रहे संजय?
इस बीच उनकी एक और पुरानी कल्ट फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खबर है कि संजय दत्त की 24 साल पुरानी हिट फिल्म ‘कांटे’ (Kaante Sequel) का सीक्वल बन रहा है। इसके जरिए संजय दत्त लंबे वक्त के बाद मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता से हाथ मिला सकते हैं। एक हालिया बातचीत में संजय गुप्ता ने खुद कंफर्म किया है कि ‘कांटे 2’ पर काम चल रहा है।
किस डायरेक्टर संग चल रही बात?
इस एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने आखिरी बार ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में साथ काम किया था। अब ‘कांटे 2’ में अगर ये साथ आते हैं तो ये उनका 11 सहयोग होगा। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजय गुप्ता ने कंफर्म किया है कि ‘कांटे’ के दूसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “मैं संजू को ये फिल्में करते हुए देख रहा हूं और वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। लेकिन ‘धुरंधर’से पहले, मेरा मानना है कि उनके टैलेंट का सही इस्तेमाल नहीं हुआ। उन्होंने जिस तरह की फिल्में की थीं… फिल्म बनाने वालों को पता ही नहीं था कि उन्हें कैसे दिखाया जाए। उन्हें उनकी खूबियों के बारे में पता नहीं था और उन्होंने उन्हें समझने के लिए समय भी नहीं निकाला।
संजय दत्त में बहुत कैपिसिटी
संजय गुप्ता ने आगे कहा, ‘वहीं दूसरी ओर, मुझे उन्हें समझने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि मैं उनके साथ ही बड़ा हुआ हूं। आज भी, जब मैं उन्हें देखता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि उनके अंदर कितनी कैपेसिटी है। वो आज भी अपने दम पर पूरी फिल्म को संभाल सकते हैं, बशर्ते हम उन्हें वैसी फिल्म दें। इसी बात पर हमारी लगातार चर्चा चल रही है।’
निर्देशक ने यह भी खुलासा किया कि पहले ‘कांटे’ कुछ कानूनी विवादों में फंस गई थी, लेकिन अब वे सभी मुद्दे सुलझ चुके हैं। यही वजह है कि वह अब इसके सीक्वल पर पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं। फैंस को अब इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।





