सास-बहू को अज्ञात वाहन ने कुचला, सड़क पर बिखर गए अंग

ऊना-नंगल रोड पर मुख्य पुल के समीप पेश आए दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुआ है। दोनों महिलाएं सास-बहू बताई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि रचना अपनी बहू ज्योति के साथ पीर निगाह से माथा टेककर स्कूटी पर सवार होकर वापिस आ रही थी कि अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। स्कूटी पर ज्योति का बेटा भी सवार था। उसे इस हादसे में हल्की चोटें आई हैं।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक ट्रक को शक के आधार पर जांच के लिए रोका है। मृतक महिला की पहचान रचना निवासी जखेड़ा के रूप में हुई है। जबकि उसकी बहु ज्योति गंभीर घायल है।
संपत्ति के लिए चाकुओं से गोद दिया पिता का शरीर
हादसा इतना दर्दनाक था कि बुजुर्ग महिला रचना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ज्योति को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दीवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।





