बॉयफ्रेंड के लिए सब कुछ छोड़ चली ये बॉलीवुड एक्ट्रेस!

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर ऋचा चड्ढा और अली फैजल रिलेशनशिप में हैं वहीं वह करीब एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऐश्वर्या गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन ‘लाल बाग’ के राजा के दरबार पहुंची

richa chaddha

हाल ही में फुकरे स्टार अली फैजल और ऋचा चड्ढा दोनों वेनिस फिल्म महोत्सव पर पहुंचे। इस दौरान दोनों को रेड कारपेट पर एक साथ देखा गया। वहीं दोनों स्टार्स की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच काफी चर्चा में है।

बता दें फेस्टिवल में अली की ब्रिटिश-अमेरिकन फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसके चलते अली फैजल वहां पहुंचे थे। इधर अली की जिंदगी का इतना बड़ा दिन था, इसके चलते ऋचा चड्ढा भी उन्हें सपोर्ट करने वहां आ पहुंची। इस दौरान ऋचा अपने कथित बॉयफ्रेंड का हौंसला बढ़ाती हुई नजर आईं।

रेस-3 में सैफ नहीं सलमान खान होंगे असली हीरो, पहली बार…!

फिल्म फुकरे में ऋचा चड्ढा ‘भोली पंजाबन’ के रोल से लोगों की नजरों में आईं वहीं फिल्म में अली ने जफर भाई का रोल प्ले किया था। अब जल्द ही दोनों स्टार्स की डायरेक्‍टर मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म ‘फुकरे 2’ में साथ नजर आएंगे। हाल फिलहाल में ‘फुकरे 2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया।

Back to top button