Republic day 2019: बॉलीवुड की ये फिल्में दिखाती हैं सच्ची देशभक्ति के रंग

भारतीय सिनेमा यूं तो कई तरह-तरह के विषयों को लेकर फिल्में बनती आ रही हैं, लेकिन देशभक्ति इसके पसंदीदा थीम्स में से एक है। हिन्दी फिल्मों में देश भक्ति फिल्म के निर्माण और उनसे जुड़े गीतों की शुरुआत 1940 के दशक से मानी जाती है। निर्देशक ज्ञान मुखर्जी की 1940 में प्रदर्शित मूवी बंधन संभवत: पहली फिल्म थी जिसमें देश प्रेम की भावना को रुपहले परदे पर दिखाया गया था।

आज भी देशभक्ति पर बनी फिल्मों को लेकर लोगों में एक अलग ही तरह का क्रेज रहता है। इनमें से कुछ फिल्में लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में भी कामयाब रहीं। तो आइए बताते हैं देश भक्ती पर आधारित उन फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
आदित्य धर के निर्देशन में सर्जिकल स्ट्राइक की सैक सच्ची कहानी को दिखाने वाले आर्मी मूवी एक पर एक नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। उरी में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, मोहित रैना और परेश रावल ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में हुई आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से नियंत्रण रेखा के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म में सर्जिकल स्ट्राइक को भारतीय सेना के 19 जवानों की शहादत के बदले के रूप में दिखाया गया है।
राजी
साल 2018 में आई फिल्म राजी को देखकर किसी के अंदर भी देशभक्ति की भावना जगा देगी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में आलिया ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर, अपने परिवार को छोड़कर वो देश की सेवा के करती है। इस फिल्म का गाना और फिल्म की कहानी दोनों ने ही लोगों के दिलों में घर कर लिया।
खेले हम जी जान से
साल 2010 में आई दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की इस फिल्म में देश भक्ति के रंग देखने को मिलते हैं। कहानी 1930-34 के बीच क्रांतिकारी सूर्य सेन के नेतृत्व में हुए चटगांव विद्रोह पर आधारित है। इस विरोध में किसी तरह एक महिला शामिल होती है और महिला देश की आजादी में किस तरह किरदार निभाती है इसे दीपिका ने बखूबी निभाया है।
नीरजा
देश की वो बेटी जिसनें देश वासियों और देश की रक्षा के लिए खुद के प्राण गवां दिए। नीरजा बनोट पर बनी इस फिल्म में देशभक्ति की कई झलकियां दिखती हैं। सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। फिल्म का वो सीन और भी भावुक कर जाता है जब सोनम को प्लेन में सभी यात्रियों को बचाने के लिए खुद की जान गवांनी पड़ती है।
चक दे इंडिया
2007 में आयी यह फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी थी. इस फिल्म में देशभक्ति को खेल से जोड़ा गया और इस बार बारी हॉकी की थी। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म में लीड एक्टर की भूमिका निभायी और वह भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के किरदार में नजर आये। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की।
लगान
2001 में रिलीज हुई यह फिल्म आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी थी। ऑस्कर तक पहुंची इस फिल्म को दुनियाभर में काफी सराहा गया और फिल्म भारतीय सिनेमा जगत में ट्रेंड सेटर बनी। क्रिकेट की थीम पर बनी इस फिल्म की काल्पनिक कहानी में देशभक्ति का जज्बा इतनी खूबसूरती से पिरोया गया था कि इसे आज तक याद किया जाता है। आमिर खान लीड रोल में थे। फिल्म में अंग्रेजों से लगान माफ कराने के लिए गांववाले क्रिकेट मैच खेलते हैं, जिसमें उनकी जीत होती है।

Back to top button