अभी अभी: यूपी में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, 19 लोगो की हुई मौत, सीएम योगी ने की…!

यूपी। बागपत के काठा गांव में यमुना में नाव पलटने की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 50 लोग नदी में डूबे हैं। मौके पर बचाव कार्य के लिए सैंकड़ो ग्रामीण पहुंचकर कर तलाशी कार्य में मदद कर रहे हैं। अब तक 19 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं, 25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
जानकारी के मुताबिक ये लोग काठा से नाव में सवार होकर सोनीपत मजदूरी के लिए जा रहे थे। लोगों का कहना है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। इसीलिए यह पलट गई। हालांकि हादसे के कारणों का आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हुआ है।
राष्ट्रपति बनने के बाद आज पहली बार लखनऊ आएंगे कोविंद, योगी सरकार करेगी…
राहत और बचाव का कार्य अभी जारी है। यमुना से निकाले गए 16 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। इनमें 8 को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
सीएम योगी ने की दो लाख प्रति शख्स मुआवजे की घोषणा
उधर, इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। योगी ने सभी मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।





