राष्ट्रपति बनने के बाद आज पहली बार लखनऊ आएंगे कोविंद, योगी सरकार करेगी…

  • लखनऊ. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार 14 सितंबर की शाम से दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ के खास मेहमान होंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद ये उनकी पहली लखनऊ यात्र है। इस दौरान वह अपने गृह जनपद कानपुर भी जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश सरकार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नागरिक अभिनंदन करेगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक समेत करीब 1500 गणमान्य लोगों मौजूद रहेंगे।
    राष्ट्रपति बनने के बाद आज पहली बार लखनऊ आएंगे कोविंद, योगी सरकार करेगी...

    राज्यपाल और सीएम करेंगे अगवानी

     गुरुवार शाम पौने चार बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथकरेंगे। 
    – इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला विधान भवन के सामने स्थित अंबेडकर महासभा परिसर पहुंचेगा। शाम 4.05 बजे महासभा में पहुंचकर राष्ट्रपति सबसे पहले बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अस्थिकलश पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके साथ ही एक पौधा भी लगाएंगे। 
    – अम्बेडकर महासभा में राष्ट्रपति 15 मिनट रुकेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे, जहां उनका नागरिक अभिनंदन होगा। इसमें भाजपा के सांसद, मंत्रियों के अलावा विधायक व पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 
    – यहां से राष्ट्रपति सीएम आवास पहुंचेंगे जहां डिनर का प्रोग्राम है, जबकि रात्रि विश्रम राजभवन में करेंगे।

    कानपुर जाएंगे राष्ट्रपति

    – शुक्रवार 15 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे राष्ट्रपति लखनऊ के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका पहुंचेंगे और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 
    – इसके बाद दोपहर सवा दो बजे वह कानपुर में चकेरी हवाई अड्डे के पास ईश्वरीगंज गांव पहुंचेंगे। दोपहर ढाई बजे ईश्वरीगंज गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह वहां ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत भी करेंगे। 
    – शाम छह बजे वह लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेंगे और फिर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

    इसे भी देखे:- अभी अभी: रोड शो के बाद, मस्जिद जा रहे शिंजो आबे से पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात, चल तो रहे लेकिन…!

    4 कंपनी सेंट्रल फोर्स समेत STF कमांडो करेंगे सिक्युरिटी

     प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद की सिक्युरिटी अरेंजमेंट को लेकर एटीएस के अलावा एसटीएफ के कमांडों को भी लगाया गया है। साथ ही उनके प्रोग्राम स्थलों पर सिक्युरिटी के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 
    – डीजीपी हेड ऑफिस लेवल से लखनऊ और कानपुर में अफसरों को सिक्युरिटी ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अलावा लखनऊ में 400 सिपाही भी तैनात किए गए हैं। लखनऊ और कानपुर में 4-4 कंपनी अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए हैं। 
    – लखनऊ में 8 एसपी, 12 एएसपी, 20 सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह 15 सितंबर को कानपुर दौरे को देखते हुए 5 एसपी, 8 एएसपी व 12 सीओ की ड्यूटी लगाई गई है।

    25 जून को राष्ट्रपति कैंडिडेट के तौर पर लखनऊ आए थे कोविंद

     इससे पहले कोविंद एनडीए के राष्ट्रपति कैंडिडेट के तौर पर सपोर्ट जुटाने 25 जून को लखनऊ आए थे। तब सीएम हाउस में उनका स्वागत हुआ था।
    – उस वक्त राम नाथ कोविंद ने MPs और MLAs से कहा था, “भारतीय परंपरा के मुताबिक काम के लिए निकलते समय घर पर मां का आशीर्वाद लेते हैं, लेकिन मेरी मां तो यूपी की धरती है। मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी क्या होगी कि सबसे पहला प्रोग्राम यूपी से है, जो परिवार है।”
Back to top button