Ranveer Singh से पहले क्यों Don 3 से Shah Rukh Khan ने किया था किनारा?

‘धुरंधर 2’ एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस वक्त डॉन 3 से अपनी एग्जिट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो FWICE ने उनके खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ जारी किया है।

रणवीर सिंह के डॉन 3 छोड़ने के पीछे कारण क्या था, ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन दो सफल पार्ट करने के बाद शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने फरहान अख्तर की फ्रेंचाइजी फिल्म को छोड़ने का फैसला क्यों लिया था? अब उसका कारण भी सामने आ चुका है।

2022 में ही शाह रुख खान ने छोड़ दी थी डॉन 3?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो, शाह रुख खान ने साल 2022 में ही फरहान अख्तर की ‘डॉन-3’ से किनारा कर लिया था। ऐसा नहीं था कि किंग खान को फ्रेंचाइजी की स्क्रिप्ट नहीं पसंद आई थी, लेकिन वह उससे पूरी तरह से सहमत नहीं थे। उन्हें ये बात काफी अच्छे से पता था कि वह इस आइकॉनिक किरदार को वह तभी निभा सकते हैं, जब उन्हें मूवी की स्क्रिप्ट को लेकर पूरी तरह से भरोसा हो।”

रिपोर्ट्स की मानें तो जिस तरह से आज के समय में बॉक्स ऑफिस की जिस तरह की स्थिति है, शाह रुख खान इस मूवी को साइन करने से पहले उसे लेकर आश्वस्त होना चाहते थे।

डॉन की फ्रेंचाइजी करने के इच्छुक नहीं थे शाह रुख?
जिस दौरान फरहान अख्तर ने डॉन 3 की घोषणा की थी, उस समय पर शाह रुख खान ‘डंकी’ की शूटिंग कर रहे थे और साल 2023 में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थी। जवान और पठान की सफलता के साथ शाह रुख खान उन फिल्मों से जुड़ना चाहते थे, जो दुनियाभर की ऑडियंस को पसंद आए और डॉन उस तरह के सिनेमा में शामिल नहीं थी, जो किंग खान आने वाले समय में करना चाहत थे।

इस निर्णय के बारे में उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट को भी बता दिया था। हालांकि, फरहान अख्तर ने शाह रुख को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि अगर जेम्स बॉन्ड के रोल में अलग-अलग एक्टर्स कास्ट हो सकते हैं, तो फिर डॉन की फ्रेंचाइजी में क्यों नहीं।

क्यों रणवीर सिंह ने छोड़ी ‘डॉन-3’?
9 अगस्त 2023 को फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह का एक छोड़ा सा टीजर रिलीज करके डॉन 3 की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता को देखते हुए रणवीर सिंह की प्रायोरिटी चेंज हो गई और वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इतनी जल्दी दोबारा गैंगस्टर का किरदार नहीं निभाना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने यह फिल्म छोड़ी और विवादों में घिर गए।

Back to top button