Ranveer Singh की नाक में दम करने को तैयार हैं Kartik Aaryan

धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉक्स ऑफिस पर प्रलय लाने की तैयारी में जुट गए हैं। जय मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म जॉम्बी की कहानी बताई जा रही है। मूवी रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताई जा रही है।
हालांकि, अब रणवीर सिंह की गद्दी हथियाने के लिए कार्तिक आर्यन नजर गढ़ाकर बैठे हैं, जिनके साथ ‘धुरंधर 2’ एक्टर की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म की कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
रणवीर सिंह से पहले कार्तिक आर्यन लेकर आएंगे जॉम्बी थ्रिलर
डेकन क्रोनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक तरफ जहां रणवीर सिंह की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म को मेकर्स एक बड़े स्केल पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की सेम जॉनर की फिल्म पर ज्यादा तेजी से काम चल रहा है। कार्तिक आर्यन साउथ डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ एक अनटाइटल फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो अगले महीने फ्लोर पर जा सकती है और मेकर्स इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज कर सकते हैं। खास बात यह है कि कार्तिक की फिल्म भी एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है।
कब तक खत्म होगी ‘प्रलय’ की शूटिंग?
एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन अगले महीने की शुरुआत में अपनी अनटाइटल फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग में हैं, वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह भी अगस्त एंड और सितंबर शुरुआत तक अपनी फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर देंगे और उसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क अगले साल खत्म होगा, उसके बाद ही मेकर्स इसे थिएटर्स में रिलीज करेंगे।
इसके अलावा इंडस्ट्री इनसाइडर की मानें तो, रणवीर सिंह की प्रलय जहां 300 करोड़ के बजट में बन रही है, तो वहीं कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मूवी पर पानी की तरह पैसा नहीं बहाया गया है। हालांकि, कार्तिक की जॉम्बी थ्रिलर के आने से रणवीर की फिल्म को थोड़ा नुकसान जरूर हो सकता है।
किस नॉवेल पर बेस्ड है प्रलय की कहानी
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘प्रलय’ के साथ दिग्गज डायरेक्टर हंसल मेहता के बेटे जय निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ‘प्रलय’ की कहानी पुर्तगाल के नोबल प्राइज विनिंग ऑथर जोस सारामांगो की नॉवेल ‘ब्लाइंडनेस’ से इंस्पायर है। मूवी में रणवीर सिंह जॉम्बी से लड़ने वाले एक योद्धा के रूप में दिखाई देंगे।
जॉम्बी थ्रिलर फिल्मों का क्रेज साउथ कोरिया और हॉलीवुड में काफी ज्यादा रहा है। वहां पर ऐसी फिल्में बनती रही हैं। बॉलीवुड में ‘गो गोवा गोन’ के काफी समय बाद इस जॉनर को एक्सप्लोर किया जा रहा है।





