नए साल में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार में इन चीजों को रखें और पायें सुख-समृद्धि

नया साल कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाला है। साल खत्म होते ही हर किसी के नए सपने, उम्मीद जाग जाती है कि आने वाले साल कैसा होना चाहिए। हर किसी की चाहत होती है कि नया साल खुशियों, सुख-समृद्धि से भरा हो। उसे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करने पड़े। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से पूरा साल अच्छा जाएगी। इसके साथ ही धन धान्य की बढ़ोतरी होगी।  इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी के साथ सकारात्मक ऊर्जा का सबसे अधिक प्रवेश मुख्य द्वार से होता है। इसलिए मुख्य द्वार में ऐसी चीजें रखें, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति हो।

नए साल पर मुख्य द्वार में लगाएं ये चीजें

घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल का काफी महत्व है। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे मुख्य द्वार में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। इसके साथ ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

बनाएं धार्मिक प्रतीक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार में स्वास्तिक, ऊँ, क्रांस आदि के चिन्ह बना सकते हैं या फिर आर्टिफिशियल लगा सकते हैं। इन्हें भी प्रवेश द्वार में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

भगवान गणेश की मूर्ति

घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार में गणेश जी का चित्र या फिर मूर्ति जरूर लगाएं। घर के मुख्य द्वार की अंदर की ओर ही लगाएं। इससे पीठ बाहर की ओर होगी। भगवान गणेश की तस्वीर बाहर की ओर लगाने से धन का अभाव होता है।

तांबे का सूर्य

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार की दीवार में तांबे का सूर्य लगाना शुभ माना जाता है। सूर्य के प्रतीक को घर में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसलिए नए साल में सुख-समृद्धि पाने के लिए मुख्य द्वार में तांबे से बना सूर्य जरूर लगाएं।

Back to top button