Priyanka Chopda और Nick Jonas ने कोरोना वायरस से लड़ने में मदद के लिए आगे बढ़ाया अपना हाथ

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप का सामना कर रही है और इसके खिलाफ जंग लड़ रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति एवं अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भी इस लड़ाई में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में दान देने के साथ-साथ यूनिसेफ, फीड अमेरिका, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, गिव इंडिया और कई संस्थाओं को मदद देने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘दुनिया को हमारी मदद की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।

ये संगठन कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद करके अद्भुत काम कर रहे हैं। वे भूखों को खिला रहे हैं। डॉक्टर्स की मदद कर रहे हैं, कम आय वाले और बेघर समुदायों की मदद कर रहे हैं और मनोरंजन की दुनिया में मौजूद हमारे सहयोगियों का भी समर्थन कर रहे हैं।निक और मैं पहले ही सभी संस्थाओं में दान कर चुके हैं।
जो भी आप सब ने किया उसका धन्यवाद। उन्हें आपके समर्थन की भी आवश्यकता है और हम आपसे भी दान करने का अनुरोध करेंगे। कोई भी दान छोटा नहीं होता है। हम साथ मिलकर दुनिया को इसे हराने में मदद कर सकते हैं!’
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है। हालांकि प्रियंका ने अपने इस पोस्ट में यह खुलासा नहीं किया हैं कि उन्होंने किसे कितना दान दिया है। उनके फैंस उनके इस कार्य से काफी खुश हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले लोगों से कोरोना वायरस से सतर्क रहने और स्वयं को क्वारंटाइन में रखने की अपील की थी। प्रियंका चोपड़ा ने 22 मार्च को हुए जनता कर्फ्यू के दौरान अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ छत पर खड़े होकर ताली भी बजाई थी।

Back to top button