राजनीति ने छिनी पंत की कप्तानी, इस बल्लेबाज को मिली दिल्ली की कमान

रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के हाथों ऐतिहासिक हार के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बड़ा झटका लगा है। पंत से दिल्ली की कप्तानी छीन ली गई है। बताया जा रहा है कि पंत डीडीसीए की आंतरिक राजनीति का शिकार हो गए हैं। रणजी ट्राफी फाइनल में टीम की अगुवाई करने के बावजूद टीम की कप्तानी से पंत को हटा दिया गया है। अब सैय्यद मुस्ताक अली T20 टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी लेफ्ट आर्म बॉलर प्रदीप सांगवान को सौंपी गई है। प्रदीप सांगवान को कप्तानी सौंपे जाने से सभी हैरान हैं।

दरअसल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप संगवान ने आखिरी बार 2017 IPL में गुजरात लायंस के लिए एक मैच खेला था। बता दें कि संगवान रणजी ट्राफी में खेलने के लिए भी फिट नहीं थे। संगवान ने अपने करियर में कुल 77 टी 20 मैच ही खेले हैं, और 71 विकेट लिए हैं।
बारिश ने बदले मैच के समीकरण, टीम इंडिया के लिए खुले जीत के दरवाजे
इसके अलावा संगवान का इकॉनमी रेट भी निराशाजनक 7.68 रहा है। एक अन्य महत्वपूर्ण कदम में सीनियर खिलाड़ियों उन्मुक्त चंद, मनन शर्मा और मिलिंद कुमार को सात जनवरी से शुरू होने वाले इस जोनल टी20 लीग के लिए टीम से हटा दिया गया। उन्मुक्त दिल्ली के पूर्व कप्तान हैं जबकि मिलिंद सीजन की शुरुआत में रणजी टीम के वाइस कैप्टन थे जब पंत नेशनल टीम (इंडिया ए) के लिए खेल रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, ऋषभ पंत अपने फॉर्म को ले कर संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में फैसला किया गया है कि उनपर कप्तानी का अतिरिक्त बोझ ना डाला जाए। प्रदीप सांगवान पूरी तरह फिट होने के साथ ही सबसे सीनियर प्लेयर भी हैं। सांगवान 2008 से क्रिकेट खेल रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सांगवान को ही कप्तान बनाए जाने की वकालत की जा रही है।





