Panchayat के ‘विकास बाबू’ हुए ग्लोबल, फिल्म ‘आरजे बस्तर’ को स्क्रीनिंग में मिली खूब तारीफ

छत्तीसगढ़ के रीजनल सिनेमा को इस बार कान्स में ग्लोबल पहचान मिली। चंदन रॉय की फिल्म ने ‘आरजे बस्तर’ (RJ Bastar) को 79वें कान्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक विशेष स्क्रीनिंग सेगमेंट में प्रदर्शित किया गया। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दुनियाभर से आए दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने इसकी कहानी, भावनात्मक प्रस्तुति और मजबूत संदेश की खूब सराहना की।
लीड रोल में नजर आए चंदन रॉय
निर्देशक मनीष मणिकपुरी और निर्माता पवन कुमार सिंह द्वारा पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी लड़की की संघर्षपूर्ण कहानी को दर्शाती है, जो तमाम मुश्किलों और संसाधनों की कमी के बावजूद रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती है। पंचायत वाले विकास शुक्ला उर्फ चंदन रॉय (Chandan Roy) ने निभाया है।
देखकर दर्शक हुए भावुक
फिल्म ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की चुनौतियों को बेहद संवेदनशील और वास्तविक तरीके से सामने लाती है। फिल्म की कहानी ने कान्स में मौजूद दर्शकों को भावुक कर दिया। खासतौर पर ग्रामीण भारत की सच्चाई और सपने पूरे करने के लिए संघर्ष जरूरी है जैसे प्रेरणादायक संदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए फिल्म की जमकर तारीफ हुई।
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर
उनके अलावा फिल्म में चित्राशी रावत, नेहा साहू, हर्ष राजपूत, संजय महानंद, सुनील तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, पवन कुमार गुप्ता, संगीता निषाद, आरती नागरे, अनुनेय शर्मा और आशीष झा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के गानों को मशहूर सिंगर्स शान, कृष्णा बेउरा और अनुराग शर्मा ने अपनी आवाज दी है। अपने मजबूत सामाजिक संदेश और प्रेरणादायक कहानी के कारण आरजे बस्तर को देश के आदिवासी और ग्रामीण युवाओं की आवाज माना जा रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिली तारीफ के बाद फिल्म को लेकर मेकर्स में उत्साह और बढ़ गया है।





