बिहार: सिर्फ एक फूलगोभी ने ली शख्स की जान, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, क्या था कारण

सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के मोतनाजे टोला में एक फूलगोभी तोड़ने को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप में पकड़े गए शख्स को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात सक्सेना ने पहुंचकर घायल दुलार राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

बिहार: सिर्फ एक फूलगोभी ने ली शख्स की जान, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, क्या था कारण

पुलिस कर रही जांच…

मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के खोपरहिया गांव निवासी 55 वर्षीय दुलार राय के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दुलार राय नरहा गांव में शनिवार को महावीरी झंडा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर वापसी के दौरान मोतनाज़े गांव स्थित सब्जी के खेत में लगे फूलगोभी चोरी से काट रहा था। इसकी भनक खेत की रखवाली कर रहे लोगों को लगी। चोरी की हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल लोगों के संबंध में जांच हो रही है।

इसे भी देखें:- बेहद शर्मनाक: ये पुरुष सरेआम महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर डालता था वीडियो

Back to top button