शुरू हुई नागपुर वन-डे के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री, 29 को आएंगी दोनों टीमें, ऐसे ख़रीदा जा सकता है…

  • नागपुर. भारत-ऑस्ट्रेलिया एक दिवसीय (वन डे) श्रृंखला के तहत नागपुर में 1 अक्टूबर को होने वाले पांचवें वन-डे मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री रविवार सुबह 9 बजे से शुरू हो रही है। क्रिकेट प्रेमी ‘बुक मॉय शो’ में जाकर अपना टिकट बुक कर सकते हैं। वीसीए के अनुसार, एक ‘पहचान’ पर केवल चार ही टिकट दिए जाएंगे। जीएसटी के चलते टिकटों के दाम पहले की तुलना में बढ़े हैं। इस कारण क्रिकेट प्रेमियों की जेब पर अधिक भार पड़ने वाली है। मैच वाले दिन वीसीए जामठा परिसर में कोई टिकट बिक्री नहीं होगी।
    शुरू हुई नागपुर वन-डे के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री, 29 को आएंगी दोनों टीमें, ऐसे ख़रीदा जा सकता है...

     29 को आएंगी दोनों टीमें…

    सीरीज का तीसरा वन-डे इंदौर में 24 को जबकि चौथा वन डे 28 सितंबर को बंगलुरु में खेला जाएगा। दोनों टीमें 29 सितंबर को नागपुर पहुंचेंगी। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था होटल ली मेरिडियन में की गई है।

    ये भी देखें:- अभी-अभी हुआ बड़ा खुलासा: राम रहीम और राधे माँ निकले एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, #Video में देखे राधे माँ का अश्लीलता वाला ये रूप

    26 से हाथ में मिलेंगे टिकट

    रविवार से आरंभ होने वाली ऑनलाइन बिक्री के दौरान सफलतापूर्वक टिकट खरीद पाने वाले क्रिकेट प्रेमियों को 26 सितंबर से टिकट दिए जाएंगे। उन्हें वीसीए के सिविल लाइन्स स्थित स्टेडियम के बिलिमोरिया पैवेलियन में सुबह 9 से शाम के पांच बजे के दौरान टिकट हासिल करने होंगे। 
    इसके लिए क्रिकेट प्रेमियों को अपने साथ पहचान-पत्र और जिस अकाउंट से टिकट खरीदे गए, उसका विवरण लाना अनिवार्य होगा। मैच वाले दिन स्टेडियम के द्वार सुबह 10 बजे से ही खुल जाएंगे।

    पिच बनाने का कार्य जोरों पर

    वन-डे क्रिकेट में पिच का महत्व काफी अधिक होता है। पिछले दिनों नागपुर और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई थी और आशंका जताई जा रही थी कि इससे पिच निर्माण का कार्य बाधित होगा, लेकिन अब मौसम साफ हो गया है और पिच बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। आमतौर पर वीसीए जामठा की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कहा जाता है, अब देखना यह होगा कि इसमें कितने रन बनते हैं। 
Back to top button