OMG! यात्री ने जब छोड़ी गैस, तो करानी पड़ी फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग

वियना; दुबई से एम्स्टर्डम जा रही लो कॉस्ट डच एयरलाइंस के एक विमान में दिलचस्प वाकया हुआ। दरअसल इस विमान में पेट की गड़बड़ी और बदहजमी से एक यात्री बुरी तरह पेरशान था। वो बार बार गैस छोड़ रहा था। जिसको लेकर उसे सहयात्रियों से हिदायतें मिल रही थी।OMG! यात्री ने जब छोड़ी गैस, तो करानी पड़ी फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग

यात्री अपनी परेशानी पर काबू नहीं रख पाया तो साथी यात्री उससे झगड़ पड़े। बदबू के मारे फ्लाइट में बैठे यात्रियों का हाल बेहाल था। मामले ने तूल पकड़ा तो क्रूब मेंबर्स बीच बचाव करने पहुंचे। इसके बावजूद मामला संभल नहीं पाया।

आखिरकार परेशान पायलट को वियना में विमान की एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रांसिविया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एचवी6902 में ये वाकया हुआ।

बताया जाता है कि दो डच पुरुषों ने एक सहयात्री की फार्टिंग (पाद) को लेकर आपत्ति जताई थी। लगातार अनुरोध के बावजूद यात्री फार्टिंग करता रहा। दरअसल उसे गैस की बीमारी थी। इसके बाद यात्रियों में आपस में ही तूतू मैंमैं होने लगी।

यात्रियों के गुस्से को भांपकर पायलट ने वियना में एमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद ऑस्ट्रियाई पुलिस ने विमान से चार यात्रियों को बाहर निकाल लिया। जिनके खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद फ्लाइट को सुरक्षित रवाना किया गया।

Back to top button