OMG: फर्जी कंपनियों ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के रूप में80,000,00000000 करोड़ का फर्जीवाड़ा

फर्जी कंपनी बनाकर 80 हजार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा का मामला समाने आया है। ऑफ डायरेक्ट टैक्स यानी CBDT की माने तो पिछले साल फर्जी कंपनियों ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के रूप में 80 हजार करोड़ रुपए का फायदा उठाया है। बजट प्रस्तावों पर बोलते हुए CBDT के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने बताया की बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स पर प्रस्ताव इन्ही कंपनियों के लिए दिया गया है, ईमानदार कंपनियों को इस प्रस्ताव से घबराने की कोई जरूरत नहीं है।OMG: फर्जी कंपनियों ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के रूप में80,000,00000000 करोड़ का फर्जीवाड़ा

फिक्की के पोस्ट बजट सेमिनार में चंद्रा ने कहा कि यह रकम काफी बड़ी है और इस तरह की फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल टैक्स चोरी के लिए किया जा रहा है। इस तरीके से टैक्स चोरी करने वाले वाले पहले एक खोका यानि फर्जी कंपनी बनाते हैं। फिर उसमें बेहद मामूली निवेश करते हैं, समय के साथ इस निवेश की वैल्यूएशन बढने पर कंपनी को मार्केट में लिस्ट कराया जाता है। इसके बाद ये लोग अपने निवेश को ऊंचे दाम पर बेच कर बाहर निकल जाते हैं, और इस रकम पर टैक्स छूट ले लेते हैं।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए हमने इस दिशा में खासी रिसर्च और काम किया है। मैंने कह सकता हूं कि बीते साल हमने 80 हजार करोड़ रुपए के फर्जी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन का पता लगाया। यह छोटी रकम नहीं है और ऐसा कैसे होने दिया जा सकता है?

 

Back to top button