OMG! मजदूर से शादी करने सात समुंदर पार पहुंची 65 साल की विदेशी महिला

नई दिल्ली: प्यार एक ऐसा एहसास है, जिसके लिए सरहदें पार कर जाना आम बात हो गई है। प्रेमी अपनी प्रेमिका और प्रेमिका अपने प्रेमी के लिए सात समुंदर तक पार कर जाते हैं। ताजा मामला हरियाणा के कैथल का है। यहां गांव के 28 साल के लड़के से 65 साल की एक विधवा महिला अमेरिका से शादी करने उसके गांव आ पहुंची।OMG! मजदूर से शादी करने सात समुंदर पार पहुंची 65 साल की विदेशी महिला

फेसबुक से हुई थी दोस्ती, ऐसे परवान चढ़ा प्यार

कैथल जिले में रहने वाले प्रवीन की एक साल पहले अमेरिका की कैरन से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। ये दोस्ती धीरे—धीरे प्यार में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच वीडियो कॉल से भी बात होती थी। धीरे—धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।

कैरन के बर्थडे के दिन हुई शादी

कैरन कुछ दिन पहले कैथल पहुंची। बीते 21 जून को कैरन और प्रवीण की रीतिरिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। प्रवीण के मुताबिक, 21 जून को कैरन का बर्थडे था, इसलिए वह चाहता था कि इसी दिन ही शादी हो।

मजदूरी करता है प्रवीण, कभी मां नहीं बन सकती कैरन

बता दें, प्रवीण गरीब परिवार से ताल्लुख रखता है। एमए करने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली तो वह भी अपने मां—बाप के साथ मजदूरी ही करता है। वहीं, कैरन के 65 साल की है। उनके पहले पति की मौत हो चुकी है। इसके अलावा वह अब कभी मां भी नहीं बन सकती हैं। एक—दूसरे के बारे में ये बातें पता होने के बावजूद दोनों ने सात जन्मों के बंधन में बंधने का फैसला लिया है।

चर्चा का विषय बनी अनोखी शादी

प्रवीण और कैरन की ये शादी जिले में चर्चा का विषय बनी है। चारों तरफ लोग प्रवीण और कैरन की ही बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कम ही ऐसा देखने को मिलता है जब कोई सात समुंदर पार कर शादी करने आता है।

Back to top button