मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला की लूटी चेन, फिर उसके साथ हु ये बड़ा हादसा…

देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना सोमवार सुबह की है। सोमवार की सुबह करीब 7 बजे गुरुराम राय स्कूल की रिटायर्ड प्रिंसिपल विनोद कक्कड़ मंदिर जा रही थी। उसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से चेट लूट ली। राजेंद्र नगर में विंग नम्बर तीन निवासी पीड़ित महिला ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
 

माँ ने अपने बच्चो के साथ मिलकर किया मर्डर

वहीं सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जे यमुना कॉलोनी में मंदिर की छत गिरने से एक लड़की दब गई। सूचना पाकर तुरंत फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर पहुंची और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। शिव पार्वती कुम्हार पंचायती मंदिर में कुमारी संगीता पुत्री ताराचंद पूजा करने आई थी जो कि मंदिर की छत गिरने से दब गई। फायर सर्विस यूनिट ने उसे मलबे से निकाल लिया।

Back to top button