NDTV के को-फाउंडर प्रणय रॉय के दिल्ली-देहरादून के ठिकानों पर CBI का छापा

नई दिल्ली.एनडीटीवी के को-फाउंडर प्रणय रॉय के दिल्ली और देहरादून स्थित 4 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह एक टीम न्यूज चैनल के ऑफिस भी पहुंची। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक को कथित तौर पर 48 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने के मामले में रॉय, पत्नी राधिका और आरआरपीआर होल्डिंग्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।
NDTV ने कहा- झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है…
– इस कार्रवाई पर NDTV ने बयान जारी कर कहा, ”सीबीआई ने एनडीटीवी और इसके प्रमोटर्स को परेशान करने वाला कदम उठाया है। जो पुराने और झूठे आरोपों पर बेस्ड है।”
ये भी पढ़े: इतनी शिद्दत से चाहता था पत्नी को, की मौत के बाद इस IAS ने अपने घर में दफनाया…
– ”एनडीटीवी और इसके प्रमोटर्स कार्रवाई का विरोध करते हैं। हम लोकतंत्र और फ्री-स्पीच को कमजोर करने की किसी भी कोशिश के सामने नहीं झुकेंगे। जो देश और इसकी संस्थाओं को तोड़ना चाहते हैं, उनसे साफ कहते हैं कि वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकेंगे। हम इन ताकतों से लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।”





