देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा-एनडीए की उल्टी गिनती शुरू

मधुबनी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदर्श व मूल्यों को भुला दिया गया है। आजादी का मकसद आज भी अधूरा है। लोकतंत्र की बजाए तंत्र सवार है लोक पर। वे संपूर्ण क्रांति दिवस पर स्थानीय सपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि संपूर्ण क्रांति से निकले बिहार के सुशासन बाबू की सरकार में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है।देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा- एनडीए की उल्टी गिनती शुरू

भ्रष्टाचार शिष्टाचार का रूप ले चुका है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भुला दी गई है। नोटबंदी, जीएसटी के कारण छोटे व्यापारी बेरोजगार हो गए हैं। किसानों को मंहगे दरों पर डीजल की खरीदारी करनी पड़ रही है। शराबबंदी से हो रही राजस्व के नुकसान की भरपाई किसानों से वसूली जा रही है। शराब माफिया के द्वारा बड़े पैमाने पर शराब का धंधा फलफूल रहा है। प्रशासन के सहयोग से आनलाइन शराब की आपूर्ति का मामला सामने आ रहा है।

श्री यादव ने कहा कि सृजन से शौचालय घोटालो का दौर चल पड़ा है। भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लोकनायक जयप्रकाश की संपूर्ण क्रांति के सपनों को साकार करने के लिए एकबार फिर से देश स्तर पर क्रांति लाने की जरूरत है। एनडीए सरकार हरेक मोर्चे पर विफल रही है। एनडीए की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार यादव, जिला सपा अध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी, हाजी मो.इदरीश, सुनील मंडल, आनंद मोहन, रामसुदिष्ट यादव, संजय यादव, मो.औसाफ लडडन, सुधीर चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

Back to top button