शरीर के इन अंगो पर तिल का होना होता हैं बहुत ही शुभ

ज्योतिष शास्त्रों में तिल के बारे में बड़े ही रोचक ढंग से वर्णन किया गया है तो आप बस देखिये की आपके शरीर के किस अंग पर तिल है और शास्त्रों के अनुसार हम आपको बताते है की आपका तिल आपके भाग्य के बारे में क्या कहता है। शरीर के इन अंगो पर तिल का होना होता हैं बहुत ही शुभपीठ पर तिल- जिस व्यक्ति की पीठ पर तिल है वह बहुत ही रोमांट‌िक होता है साथ ही धनवान भी इसके अलावा ऐसा व्यक्त‌ि खूब कमाता है और खूब खर्चा करता है।

ठोड़ी पर त‌िल-ज‌िस व्यक्त‌ि के ठोड़ी पर त‌िल होता है उन्हें कभी धन का अभाव नहीं रहता क्योंक‌ि इनकी आय का साधन हमेशा बना रहता है। 

नाभि पर तिल- समुद्रशास्त्र में पेट पर मौजूद त‌िल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्त‌ि के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्त‌ि भोजन का शौकीन होता है। लेक‌िन त‌िल अगर नाभ‌ि के आस-पास हो तब व्यक्त‌ि को धन समृद्ध‌ि की प्राप्त‌ि होती है।

भौंह के मध्य में तिल- भौंह के मध्य में खाली स्‍थान के बीच में त‌िल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के ल‌िए भी बढ‌िया माना गया है। 

नाक के दायीं ओर त‌िल- ज‌िनके नाक के दायीं ओर त‌िल होता है उन्हें कम मेहनत में ही धन का लाभ म‌िलता रहता है। यह भाग्यशाली होते हैं। 

अनाम‌िका उंगली के मध्य में त‌िल- अनाम‌िका उंगली के मध्य में त‌िल व्यक्त‌ि को धनवान और यशस्वी बनाता है। 

पैर के अंगूठे पर तिल- पैर के अंगूठे पर त‌िल होने का मतलब है क‌ि आप समाज में प्रत‌िष्ठ‌ित और संपन्‍न व्यक्त‌ि होंगे।

Back to top button