ममता बनर्जी ने कहा- तृणमूल कांग्रेस के लिए माकपा भी अछूत नहीं, दिया जाएगा न्योता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगले आम चुनावों में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस की कट्टर प्रतिद्वंद्वी माकपा भी उनके लिए अछूत नहीं है। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को यहां विपक्षी दलों की प्रस्तावित मेगा रैली में केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन को भी न्योता दिया जाएगा।ममता बनर्जी ने कहा- तृणमूल कांग्रेस के लिए माकपा भी अछूत नहीं, दिया जाएगा न्योता

ममता ने कहा कि वे उक्त रैली के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत दूसरे विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजेंगी। 

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि माकपा अब भी उनके खिलाफ साजिश रच रही है। बावजूद इसके सभी वामपंथी बुरे नहीं है। इसलिए उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री को बुलाने का फैसला किया है। इसके अलावा दूसरे वामपंथी दलों के नेताओं को भी बुलाया जाएगा।

Back to top button