LoC पर पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जिले के शाहपुर सेक्टर में देर रात गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की 59 बलोच ने 9 राजपूत रेजीमेंट की चौकियों को निशाना बनाया।
LoC पर पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
किरनी, काइयां, मंधार आदि इलाकों में अग्रिम चौकियों पर स्वचालित हथियारों से फायरिंग किए जाने के बाद भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले आठ और नौ जुलाई को भी पाक ने पुंछ जिले में एलओसी पर गोले बरसाए थे। 

वहीं अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद से ही पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। इस क्रम में जम्मू कश्मीर से लगने वाली एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बरती जा रही है।

 
Back to top button