LIVE 159/5: श्रीलंका को लगा 5वां झटका, बुमराह ने थिरिमाने को भेजा पैवेलियन

श्रीलंका ने 43 ओवर में 178 रनों पर 5 विकेट गंवाए हैं. चमारा कपुगेदेरा (13) और मलिंदा सिरिवर्दना (11) क्रीज पर हैं.
थिरिमाने ने 80 रनों की पारी खेली
शतक की ओर बढ़ रहे लाहिरू थिरिमाने (80 रन, 105 गेंद) को जसप्रीत बुमराह ने केदार जाधव के हाथों कैच कराया. श्रीलंका को 159 रनों पर पांचवां झटका लगा. बुमराह ने तीसरा विकेट लिया. इससे पहले एंजेलो मैथ्यूज (11 रन) को जाधव ने एलबीडब्ल्यू कर पैवेलियन की राह दिखाई. श्रीलंका का चौथा विकेट 138 के स्कोर पर गिरा. थिरिमाने ने 69 गेंदों पर 50 रन पूरे किए. यह उनका 17वां अर्धशतक रहा. 34वें ओवर में थिरिमाने ने मैच का पहला छक्का लगाया. गेंदबाज यजुवेंद्र चहल रहे.
थिरिमाने-चांडीमल ने 72 रन जोडे़
तीसरे विकेट के लिए लाहिरू थिरिमाने और चांडीमल ने 72 रनों की साझेदारी की. खतरनाक होती इस पार्टनरशिप को आखिरकार हार्दिक पंड्या ने तोड़ा. पंड्या की गेंद पर चांडीमल (36 रन) को जसप्रीत बुमराह ने लपका. श्रीलंका को 100 रन पर तीसरा झटका लगा. श्रीलंका की ओर से चांडीमल और निरोशन डिकवेला ने पारी का आगाज किया. चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को पहला झटका दिया. तेज बल्लेबाजी कर रहे डिकवेला (13 रन) को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया. 18 रन पर पहला विकेट गिरा. कुशल मेंडिस (1) भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए. बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका शानदार कैच लपका. 8वें ओवर में 28 रन पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा.
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: चीनी खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंचीं सिंधू

श्रीलंका ने टॉस जीतकर ली बैटिंग
तीसरे वनडे में श्रीलंका ने टॉस जीता, और उसने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. श्रीलंका की कप्तानी चमारा कपुगेदेरा के पास है. पिछले मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से उपुल थरंगा पर दो मैचों का प्रतिबंध है. भारतीय टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है. श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम के लिए पल्लेकेल में सीरीज जीतने का मौका है. अबतक दांबुला और पल्लेकेल में टीम इंडिया के प्रदर्शन से लगता है कि तीसरे वनडे में उसे जीत से रोकना आसान नहीं होगा.
हालांकि पिछले वनडे में श्रीलंका ने अकिला धनंजय की जबर्दस्त गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को एक समय हार की ओर ढकेल दिया था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा होने नहीं दिया और टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी.
द्विपक्षीय सीरीज की बात करें, तो विराट कोहली ने फुल टाइम वनडे कप्तान बनने के बाद पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी. इसके बाद विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में 3-1 से वनडे सीरीज जीती और अब श्रीलंका के खिलाफ उसके पास सीरीज पर कब्जा करके सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है.
श्रीलंका की रणनीति की बात करें, तो उसे मैच जीतने के लिए अपने खेल का स्तर उठाना ही होगा. दूसरे वनडे में एक समय वो जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 7 विकेट लेने के बावजूद उसके गेंदबाज फिनिशिंग लाइन को पार नहीं कर सके. दूसरे वनडे में अगर अकिला धनंजय को छोड़ दिया जाए तो बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन औसत रहा है.
टीमें
श्रीलंका: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कपुगेदेरा (कप्तान), मलिंदा सिरिवर्दना, अकिला धनंजय, विश्वा फर्नांडो, दुष्मांता चमीरा, लसिथ मलिंगा.
भारत : रोहित शर्मा , शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह





