BIHAR: मनचले ने की सरेआम छेड़छाड़, चप्पल से पीटकर लड़कियों ने सिखाया सबक

पटना.पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में रविवार की शाम दो लड़कियों ने एक मनचले युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस भी लड़कियों को लड़के की पिटाई करने से रोक नहीं पाई। पुलिस के जवान लड़के को थाने ले गए। रविवार देर रात तक किसी ने मनचले के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया। 
BIHAR: मनचले ने की सरेआम छेड़छाड़, चप्पल से पीटकर लड़कियों ने सिखाया सबक

गंदे कमेंट्स कर पीछा करने लगा था लड़का…

– मनचले युवक की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरहट्टा निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। रविवार को चौक के पास से दोनों लड़कियां जैसे ही गुजरी लड़के ने गंदे कमेंट्स करना शुरू कर दिया। वह दोनों लड़कियों का पीछा करने लगा और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़कियां तेजी से चलने लगी। जब वे चौक मोड़ के पास पहुंची तो वहां पुलिस के जवानों को देखा।

इसे भी देखें:- बेहद शर्मनाक: ये पुरुष सरेआम महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर डालता था वीडियो

– पुलिस के पास पहुंचते ही लड़कियों ने पीछा कर रहे मनचले का कॉलर पकड़ लिया और चप्पल से उसकी पिटाई करने लगीं। इस दौरान लड़कियों ने पुलिस के जवानों और वहां मौजूद लोगों को अपने साथ हुई घटना के बारे में भी बताया। पुलिस के सामने लड़कियों ने जी भरकर लड़के की पिटाई की। इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने भी मनचले को पीटा।
Back to top button