लालू व उनके परिवार की 175 करोड़ की 12 बेनामी संपत्ति कुर्क करने का आदेश

  • पटना.एक हजार करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले में सोमवार को आयकर विभाग ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद व उनके परिजनों की एक दर्जन संपत्ति को कुर्क करने का अंतिम आदेश जारी कर दिया। इनमें पटना में जमीन के नौ प्लॉट भी शामिल हैं। इसी में से एक प्लॉट पर सगुना मोड़ इलाके में राज्य के सबसे बड़े मॉल का निर्माण शुरू हुआ था। इसके अलावा दिल्ली के पालम विहार का फॉर्म हाउस व जमीन के अलावा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक आवासीय भवन भी शामिल है।
     लालू व उनके परिवार की 175 करोड़ की 12 बेनामी संपत्ति कुर्क करने का आदेश
    दरअसल बीते 29 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ के ठीक दो सप्ताह बाद आयकर ने यह बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले आयकर ने 19 जून को दिल्ली से पटना-दानापुर तक लालू प्रसाद, मीसा भारती, शैलेश कुमार, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और उनकी दो पुत्रियाें रागिनी और चंदा यादव से जुड़ी एक दर्जन संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच किए थे। कुर्क संपत्ति का बाजार मूल्य 175 करोड़ बताया गया।

    इसे भी देखें:- अभी अभी: बड़े हादसे का शिकार हुआ टीम इंडिया का ये स्टार बल्लेबाज, चलती गाड़ी…

    लालू के बेटे तेज प्रताप भी हैं जांच के घेरे में

    बेनामी संपत्ति के आरोपों के घेरे में तेज प्रताप यादव व अन्य परिजन भी हैं। आयकर ने उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया था पर निर्धारित तारीख 29 अगस्त को अस्वस्थ होने के कारण जांच टीम के सामने पेश नहीं हुए थे। इससे पूर्व 16 मई को आयकर विभाग ने लालू परिवार व उनसे जुड़े लोगों के दिल्ली व आसपास के इलाकों में स्थित 22 ठिकानों पर छापे मारे थे। इनमें लालू के करीबी सांसद प्रेमचंद गुप्ता के ठिकाने भी शामिल थे।
Back to top button