कोलकाता टेस्ट: 172 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, पुजारा ने लगाया अर्धशतक

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच EDEN GARDEN पर खेले जा रहे पहले TEST MATCH में भारत की पहली पारी 172 रनों के अंदर ढ़ेर हो गई है।कोलकाता टेस्ट

भारत की तरफ सबसे ज्यादा रन चेतेश्वर पुजारा (52 रन) ने बनाए, मोहम्मद शमी (24 रन), साहा (29 रन) और जडेजा (22 रन) ने भी टीम के कुल स्कोर में अहम योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लक्मल ने लिए, उन्होंने 4 भारतीय बल्लेबाजो को पवेलियन की राह दिखाई। परेरा और शानाका ने भी 2-2 विकेट झटके। इससे पहले दूसरे दिन बारिश का बोलबाला रहा। 

रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण दो सेशन में 21 ओवरों का ही खेल संभव हो सका। भारत ने दूसरे दिन के खेल समाप्ति की घोषणा से पहले 32.5 ओवरों में 5 विकेट गंवा कर 74 रन बना लिए थे। दूसरे दिन भारत ने दो विकेट खोए। दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने अपने धैर्य, एकाग्रता और कौशल का फिर से बेजोड़ नमूना पेश करते हुए एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से श्रीलंका के तेज गेंदबाज दासुन शनाका ने दो झटके दिए।

MS धोनी के उत्तराधिकारी ऋषभ पंत ने खेली धमाकेदार पारी

सीरीज के इस शुरूआती टेस्ट के बारिश से प्रभावित पहले दिन सुरंगा लकमल ने पांच रन देकर तीन विकेट चटकाकर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे दिन शनाका अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में आए जिन्होंने सुबह अजिंक्य रहाणे (04) और रविचंद्रन अश्विन (04) को आउट कर 23 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे।

 

Back to top button