केरल किंग्स ने जीता T10 क्रिकेट लीग ख़िताब

शारजाह- केरल किंग्स और पंजाबी लेजंड्स के बीच T10 क्रिकेट लीग का फ़ाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा. रविवार देर रात हुए इस मुकाबले में पंजाबी लेजंड्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट पर 120 रन बनाए, जिसके जवाब में केरल किंग्स ने सिर्फ 8 ओवर में ही मैच जीत लिया. टीम के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने महज 14 गेंदों में इस फार्मेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया. इस फ़ाइनल मुकाबले में जीत के साथ ही केरल किंग्स ने खिताब अपने नाम कर लिया है.केरल किंग्स

T10 क्रिकेट लीग के फ़ाइनल मुकाबले में दोनों ही टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, 10-10 ओवर के इस मुकाबले में केरल किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग को चुना. पंजाबी लेजंड्स के लिए बल्लेबाज ल्यूक रोंची ने 34 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौके की मदद से 70 रनों की शानदार पारी खेली. शोएब मलिक ने 14 गेंदों में 26 रन बनाए.

इसे भी पढ़े: मेरे इन दो विकेटों ने बदला मैच का रुख: कुलदीप

केरल किंग्स ने अपनी पारी की पहली गेंद पर ही पहला विकेट वॉलटन के रूप में खो दिया. मोर्गन आउट ने 21 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 63 रन और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 23 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 52 रन बनाए और नाबाद रहे. 

Back to top button