KBC10: 7 करोड़ रुपये जीतने से रह गईं बिनीता जैन, पूछा गया था ये सवाल

नई दिल्ली : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 10वें सीजन में बिनीता जैन ने शानदार खेल खेला। उन्होंने 1 करोड़ की रकम जीत ली है। इसी के साथ वे केबीसी सीजन 10 में 1 करोड़ जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं, लेकिन वह 7 करोड़ जीतने से चूक गईं। रकम जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने बिनीता को चेक दिया। इसके बाद बिनीता ने अमिताभ को एक खास किस्म का आसामी गमछा गिफ्ट किया। अमिताभ ने उस गमछे को पहन लिया।

बिनीता के सामने 7 करोड़ का सवाल रखा गया। यह सवाल था- 1867 में किसने पहला स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था? लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं पता था, जिसके कारण उन्हें 1 करोड़ रुपये पर ही खेल छोड़ना पड़ा। भले ही बिनीता 7 करोड़ न जीत पाई हों लेकिन पूरे खेल के दौरान उनकी होशियारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
बता दें कि बिनीता जैन ने के साथ एपिसोड को शुरुआत करने से पहले बिग बी ने पहले उनकी ज़िंदगी और संघर्ष के बारे में जाना। उनके संघर्ष की कहानी सुनकर सभी लोग भावुक हो गए। बिनीता जैन ने शो पर बताया कि 2013 में उनके पति एक बिजनस ट्रिप पर विदेश गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। बिनीता के दो बच्चें हैं और तभी से उन्होंने खुद अपने दम पर खुद को और बच्चों को संभाला है।
बिनीता जैन के साथ एपिसोड को शुरुआत करने से पहले बिग बी ने पहले उनकी ज़िंदगी और संघर्ष के बारे में जाना। उनके संघर्ष की कहानी सुनकर सभी लोग भावुक हो गए। बिनीता जैन ने शो पर बताया कि 2013 में उनके पति एक बिजनस ट्रिप पर विदेश गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। बिनीता के दो बच्चें हैं और तभी से उन्होंने खुद अपने दम पर खुद को और बच्चों को संभाला है। आज भी बिनीता को अपने पति के लौटने का इंतज़ार है।
अपनी होशियारी और नॉलेज के बल पर वह धीरे-धीरे 1 करोड़ रुपये तक पहुंचकर सीजन की पहली करोड़पति बन गईं। ताज्जुब की बात यह है कि उन्होंने 7 करोड़ रुपये वाले सवाल का जवाब भी सही गेस किया था, लेकिन कन्फर्म न होने के चलते उन्होंने क्विट कर दिया और 1 करोड़ रुपये लेकर शो छोड़ने का फैसला किया।

Back to top button