छात्रा के साथ मनचले ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की फायरिंग

नालंदा. बिहार के नालंदा जिले के लहेरी के नाला रोड के शिवपुरी मोहल्ले में सोमवार को मनचले ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो दर्जन भर बदमाशों ने युवती के घर पर हमला कर दिया और फायरिंग करने लगे। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। 
छात्रा के साथ मनचले ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की फायरिंग

डर से छात्रा का परिवार नहीं निकला बाहर…

पीड़ित परिवार इतना डरा था कि उसने पुलिस से शिकायत तक नहीं की। स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के बाद से युवती उसके परिवार में दहशत है। दिन के उजाले में फायरिंग की घटना से लोग पुलिस चौकसी पर भी सवाल उठा रहे हैं।

क्या है मामला

शिवपुरी मोहल्ला निवासी कॉलेज छात्रा को मनचले रास्ते में परेशान करते था। छात्रा के कोचिंग टाइम में मनचला सड़क पर उसका इंतजार करता और उस पर कमेंट करता था। परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। कुछ दिन पहले परिजनों सड़क पर एक मनचले की पिटाई की थी।
Back to top button