भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में घुसे चीनी जहाज का ऐसे किया स्वागत

भारतीय सीमा में चीन की घुसपैठ आम बात होती जा रही है लेकिन इस बार चीनी सैनिक नहीं बल्कि चीन की नौसेना के तीन जहाज भारतीय समुद्री सीमा में घुस आए। इसके बाद भारतीय नौसेना ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर उनका स्वागत किया। इस ट्वीट में नौसेना ने लिखा कि पीएलए-नेवी की 29वीं एंटी पायरेसी एस्कॉर्ट फोर्स का हिंद महासागर में स्वागत है। हैप्पी हंटिंग।

अपने इस ट्वीट के साथ जहां भारतीय नौसेना ने चीनी सैनिकों के साथ मजाक किया वहीं उसने यह भी बता दिया कि भारतीय सेना अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर हर पल तत्पर है। नौसेना ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया है जिसमें उसने लिखा है कि वो हर पल देश की सुरक्षा में तैनात हैं।

ऐश्वर्या संग तेजप्रताप की हुई सगाई, खली लालू यादव की कमी

इसमें लिखा गया है फारस की खाड़ी से मलक्का स्ट्रेच और उत्तरी बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी हिंद महासागर के अलावा अफ्रीका के पूर्वी तट तक नौसेना के 50 शिप्स हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

 

 
Back to top button