अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए भारतीय बल्लेबाज, मिली शर्मनाक हार

भारत और द. अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ही भारत की शर्मनाक हार हुई है। भारत की पूरी पारी 135 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन फिरकी गेंदबाज आर अश्विन (37) ने बनाए। इससे पहले 208 रनों का लक्ष्य करने उतरी भारतीय टीम की हालत शुरू से ही खराब रही और चायकाल तक सात विकेट गिर गए।

अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए भारतीय बल्लेबाज, मिली शर्मनाक हार

भारतीय गेंदबाजों के बाद इस पिच पर द. अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी कहर ढाया। जीत के लिए मिले 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा। धवन ने 16 रन बनाए और उनका कैच क्रिस मौरिस ने मोर्कल की गेंद पर पकड़ा। भारत के दूसरे ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 13 रन बनाकर फिलेंडर की गेंद पर डीविलियर्स के हाथों कैच आउट हो गए। पुजारा भी दूसरी पारी में फ्लॉप रहे और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। मोर्कल की गेंद पर पुजारा का कैच विकेट के पीछे डी कॉक ने पकड़ा। कप्तान कोहली ने भी दूसरी पारी में निराश किया और 28 रन बनाकर चलते बने। उन्हें फिलेंडर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित शर्मा ने भी अपना खराब फॉर्म दूसरी पारी में जारी रखा और वो 10 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्हें फिलेंडर ने आउट किया। मैच की पहली पारी में 93 रन बनाने वाले हार्दिक पांड्या दूसरी पारी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। रबादा की गेंद पर उनका कैच डी विलियर्स ने लपका।

419 विकेट लेने वाला ये खतरनाक खिलाड़ी आज सड़कों पर लगा रहा है झाड़ू

इससे पहले मैच की दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई। उन्होंने ओपनर बल्लेबाज मार्कराम को 34 रन पर भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट करवाया। मार्कराम ने पहले विकेट के लिए एल्गर के साथ मिलकर 52 रन की अहम साझेदारी की। इसके बाद एल्गर को भी हार्दिक पांड्या ने विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट करवाया। एल्गर ने 25 रन बनाए।

चौथे दिन का खेल शुरू होते ही दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने हाशिम अमला को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया।  अमला ने 4 बनाए। इसके बाद जल्दी ही नाइटवाचमैन के रूप में आए बल्लेबाज रबादा को शमी ने 5 रनों पर कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवाया। कप्तान फॉफ डूप्लेसिस को बुमराह ने विकेट कीपर साहा के हाथों कैच आउट करवाया।

क्विंटन डी कॉक को बुमराह ने साहा के हाथों कैच करवाया। डी कॉक ने 8 रन बनाए। फिलेंडर को शमी ने अपना तीसरा शिकार बनाया और एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। फिलेंडर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भुवी ने केशव महाराज को 15 रन पर साहा के हाथों कैच आउट करवाया। मोर्कल दो रन बनाकर भुवी की गेंद पर साहा के हाथों कैच आउट हुए। भारत की तरफ से दूसरी पारी में अब तक मो. शमी व बुमराह ने तीन-तीन जबकि भुवी और पांड्या ने दो-दो विकेट लिए।

 

Back to top button