भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, जानें इस मैच मके होने वाला है कुछ खास…

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जायेगा. यह मैच लीड्स में खेला जायेगा. टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक जड़ा था. उम्मीद है कि वो तीसरे वनडे में भी इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया हैं.

वनडे सीरीज का तीसरा मैच लीड्स में खेला जायेगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे होगा. इसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जायेगी. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त से 5 अगस्त तक बर्मिंघम में खेला जायेगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से 13 अगस्त तक लंदन में खेला जायेगा. इसके बाद तीसरा मुकाबला 18 अगस्त से 22 अगस्त तक खेला जायेगा, जो कि नॉटिंघम में आयोजित होगा. इसी तरह सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच लंदन के ओवल में खेला जायेगा.

बता दें कि वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए टीम का बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत है. टीम की ओपनिंग के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं. धवन या रोहित की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल को भी आजमाया जा सकता है. वहीं मध्यक्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और दिनेश कार्तिक हैं. ये सभी खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं.

ईडन गार्डंस से लेकर लॉर्ड्स तक, ये है टीम इंडिया का नया पोस्टर ब्वॉय

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम – विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, महेन्द्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक. युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना, उमेश यादव, अक्षर पटेल.

वनडे सीरीज –

  • पहला वनडे मैच – 12 जुलाई (नॉटिंघम), शाम 5 बजे (भारत जीता)
  • दूसरा वनडे मैच – 14 जुलाई (लंदन), दोपहर 3:30 बजे (इंग्लैंड जीता)
  • तीसरा वनडे मैच – 17 जुलाई (लीड्स), शाम 5 बजे
Back to top button