Ind vs Wi ODI: इंडिया के प्लेइंग XI को लेकर भड़के फैन्स, किये ऐसे-ऐसे कमेंट…

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच विशाखापट्टनम के डॉ. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडिय में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में भी टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले फील्डिंग का फैसला लिया। इस मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है, जबकि कैरेबियाई टीम के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। भारतीय टीम में शिवम दुबे की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। इसको लेकर फैन्स हालांकि काफी भड़के हुए हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं रहा बॉलीवुड का ये दिग्गज अभिनेता, पीएम मोदी भी खुद को नहीं…
फैन्स का मानना है कि प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल की वापसी होनी चाहिए थी। इसके अलावा केदार जाधव की जगह मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए थे। सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल में भारतीय टीम को खराब गेंदबाजी और खराब फील्डिंग की वजह से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टॉस के समय कप्तान विराट ने टीम में हुए एक बदलाव को लेकर कहा, ‘पिच काफी अच्छी है, ये काफी हार्ड और अच्छी पिच है बल्लेबाजी के लिए। शिवम दुबे की जगह टीम में शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है। एक एक्स्ट्रा तेज गेंदबाज के साथ बॉलिंग अटैक और मजबूत होगा।’
भारतीय टीम का प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), केदार जाधव, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
2nd ODI. India XI: R Sharma, KL Rahul, V Kohli, S Iyer, R Pant, K Jadhav, R Jadeja, D Chahar, M Shami, S Thakur, K Yadav https://t.co/vMQ3STHbR9 #IndvWI @Paytm
— BCCI (@BCCI) December 18, 2019
We want Kul-cha not another run machine sir shardul Thakur …🤕🤕
— @AJ (@MrThakurG) December 18, 2019





