योगी सरकार में 6 महीने के अन्दर ढेर हुए 15 बड़े बदमाश, 420 एनकाउंटर

लखनऊ। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मौजूदा सपा सरकार को सबसे ज्यादा घेरा था। अब सत्ता में आने के बाद यूपी में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की शुरुआत हुई है। बदमाशों की धरपकड़ के साथ ही उनके साथ पुलिस की मुठभेड़ की वारदातें भी तेजी से बढ़ी हैं।
इसके लिए यूपी पुलिस ने आंकड़े जारी किए हैं। पुलिस के जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 मार्च से 14 सितंबर के बीच प्रदेश में पुलिस व बदमाशों के बीच हुईं 420 मुठभेड़ में अब तक 15 बदमाश ढेर हुए, जबकि 1106 को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। मरने वाले 15 बदमाशों में लखनऊ का सुनील शर्मा, आजमगढ़ के जयहिंद यादव, रामजी और सुजीत सिंह शामिल हैं। वहीं मथुरा, चित्रकूट और हापुड़ के एक-एक बदमाश को पुुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
अपने शहर में आकर बोले प्रेसिडेंट, आज मैं घर में आया हूं…
आइजी कानून-व्यवस्था हरीराम शर्मा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ों के दौरान अब तक 84 बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। चित्रकूट में डकैतों से हुई पुलिस मुठभेड़ में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह शहीद हुए, जबकि अब तक हुई मुठभेड़ों में 88 पुलिसकर्मी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए हैं। डीजीपी सुलखान सिंह ने सभी जिले के एसएसपी/एसपी का वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए थे।





