श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लाने में लग सकता हैं कुछ समय… पढ़े पूरी खबर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में निधन होने के बाद अब मुंबई में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी है। इस बीच उनकी देह मुंबई आने में देरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोस्ट मार्टम के बाद डेथ सर्टिफिकेट को लेकर प्रोसेस जारी है और इस प्रक्रिया में देरी हो रही है। जब तक डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिलता श्रीदेवी की देह नहीं सौंपी जाएगी। कहा जा रहा है कि दुबई में सरकारी दफ्तर 4.30 बजे तक काम करते हैं और अगर यह प्रक्रिया इससे पहले पूरी हो गई तो ही शव सौंपा जाएगा।

वहीं अभिनेत्री के अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर बॉलीवुड की हस्तियां भी पहुंच रही हैं। वहीं जिस श्मशान में उनका अंतिम संस्कार होना है वहां पर फॉगिंग की गई है।

श्रीदेवी की देह अनिल अंबानी के विशेष विमान से आज दोपहर बाद मुंबई लाई जाएगी। दुबई में निधन के बाद श्रीदेवी के शव को पोस्टमार्टम हुआ और उसके बाद सारी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में काफी समय लगा। उनके निधन की खबर के बाद से ही बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। श्रीदेवी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

सफेद फूलों में ले जाई जाएगी पार्थिव देह –

निधन के बाद श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। श्रीदेवी को सफेद रंग बेहद पसंद था इसलिए उनकी पार्थिव देह सफेद फूलों में ले जाई जाएगी। इससे पहले उनका शव अंतिम दर्शनों के लिए उनके वर्सोवा स्थित आवास पर रखा जाएगा और इसके लिए वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दुबई में हुआ था निधन – 

अपने भतीजे अमित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई श्रीदेवी का शनिवार रात जुमैर अमिरात टावर होटल में निधन हो गया था। वो अचानक अपने बाथरूम में गिर गई जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया लेकिन देर हो चुकी थी। उनके निधन के बाद देश-दुनिया में उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीदेवी की मौत के बारे में डॉक्टर ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा सुनकर होश उड़ जाएंगे

श्रीदेवी के बारे में कितना जानते हैं आप

दीजिए रोचक सवालों के जवाब…

श्रीदेवी की पहली हिट हिन्दी फिल्म कौन-सी थी?

हिम्मतवाला

,

मवाली

,

तोहफा

,

‘आखिरी रास्ता’ में श्रीदेवी के हिंदी डायलॉग किस अभिनेत्री ने बोले थे?

रेखा

,

जयाप्रदा

,

मौसमी चटर्जी

,

बाप-बेटे की जोड़ी, जिन दोनों ने श्रीदेवी के साथ लीड रोल निभाया?

धर्मेंद्र-सनी देओल

,

अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन

,

विनोद खन्ना- अक्षय खन्ना

,

किस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी की मां का निधन हुआ था?

लाड़ला

,

गुमराह

,

जुदाई

,

श्रीदेवी की पहली को-स्टार कौन थीं?

शशिकला

,

जयाप्रदा

,

जयललिता

,

श्रीदेवी ने सबसे ज्यादा हिन्दी फिल्में किस कलाकार के साथ की?

अनिल कपूर

,

जितेंद्र

,

ऋषि कपूर

,

श्रीदेवी ने कुल कितनी फिल्में की हैं?

300

,

200

,

250

,

श्रीदेवी की बेटी जाह्वनी किस फिल्म के रिमेक में काम कर रही हैं?

नट सम्राट

,

लई भारी

,

सैराट

Back to top button