IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ मोंटी चड्ढा, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश..

दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू ने कारोबारी मनप्रीत सिंह चड्ढा उर्फ मोंटी चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार रात मोंटी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. पेशे से बिल्डर मोंटी पर फ्लैट बॉयर्स के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. आरोपी की लुक ऑउट सर्कुलर (एलओसी) खुली हुई थी.
गुरुवार रात वह फुकेट भागने की फिराक में था, तभी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा(EOW) ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया और आज गुरुवार को कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा.





