सोने-चांदी के भावों में अचानक आई गिरावट, सामने आई ये बड़ी वजह…

विदेशी बाजारों में कमजोर बिकवाली का असर स्थानीय सराफा बाजारों में सोने-चांदी के भावों में देखा गया। राजधानी दिल्ली में सोना 360 रुपये फिसलकर 33,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के द्वारा खरीदारी घटाए जाने से चांदी भी 290 रुपये गिरकर 37,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
व्यापारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों के कमजोर रुझान और स्थानीय ज्वेलरों के बीच खरीदारी घटने की वजह से सोने की कीमत घटी है। न्यूयॉर्क में सोने में 1,322.70 डॉलर प्रति औंस (28.35 ग्राम) पर और चांदी में 14.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। अमेरिका और मेक्सिको के बीच समझौता हो जाने से अंतरराष्ट्रीय ट्रेड वार की चिंता में कम हुई है और इसकी वजह से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घट गई है।
घट सकती है तिलहन की खेती, कमजोर भाव बढ़ा सकते हैं परेशानी
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद खरा सोना 360 रुपये फिसलकर 33,370 रुपये और 99.5 फीसद खरा सोना भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। आठ ग्राम सोने की गिन्नी हालांकि 26,700 रुपये प्रत्येक के भाव पर बनी रही। चांदी हाजिर 290 रुपये फिसलकर 37,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई वहीं वीकली डिलीवरी भी 72 रुपये गिरकर 36,655 रुपये प्रति किलोग्राम की रह गई। चांदी के सिक्कों की कीमत प्रति सैकड़ा 80,000 रुपये खरीद और 81,000 रुपये बिक्री के स्तर पर कायम रही।





