अगर हथेली पर भी है ये 5 निशान, तो आप हो सकते हैं मालामाल

हथेली पर बनी रेखाएं और खास निशान व्यक्ति के स्वभाव को बताते है। साथ ही व्यक्ति की किस्मत भी इन्हीं हथेलियों पर लिखी रहती है। रेखाओं के जाल से हथेली पर ऐसे निशान भी बनते हैं, जो सभी लोगों की हथेलियों पर नहीं होते। अगर आपकी हथेली पर भी ये पांच चिन्ह है तो आप भाग्यशाली लोगों में से एक हैं।
 अगर हथेली पर भी है ये 5 निशान, तो आप हो सकते हैं मालामाल

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली में अंगूठे के जोड़ पर ‘यव’ का चिन्ह होता है वह धनवान होते हैं। यह चिन्ह पूर्वजन्म के अच्छे कर्मों से ही किसी व्यक्ति की हथेली पर आते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली में यह चिन्ह  होता है वह या तो जन्म से ही धनवान होता है या अपनी मेहनत और प्रयास से धन अर्जित कर करता है। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य भी हमेशा साथ देता है। ऐसे व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठित होते हैं। अगर हथेली में एक से अधिक यव मिलकर यवमाला बना रहे हों, तब व्यक्ति राजनीति में भी सफल होता है।
 

अध्यात्म की दृष्टि में शंख को पवित्र और शुभ माना गया है। समुद्रशास्त्र भी इसे शुभ संकेत के रुप में देखता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की उंगली के प्रथम पोर पर शंख का चिन्ह होता है वह बुद्घिमान और विद्वान होता है। जिस व्यक्ति के चार उंगलियों में शंख का निशान होता है, वह सरकार और सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठित होता है। जिनकी पांच उंगलियों में ऐसा निशान होता है, वह विदेश यात्रा करता है। ऐसा व्यक्ति विदेश जाकर खूब धन और सम्मान  अर्जित करता है।
 

समुद्रशास्त्र में चक्र के निशान को बड़ा ही शुभ और उत्तम फलदायी माना गया है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की दसों उंगलियों के प्रथम पोर पर चक्र का निशान होता है, वह चक्रवर्ती राजा के समान होता है।  ऐसा व्यक्ति अपने क्षेत्र में देश विदेश में प्रसिद्घ और सफल होता है। जिनकी एक उंगली में चक्र का निशान होता है, वह बुद्घिमान होते हैं। दो उंगली में चक्र का निशान वाला व्यक्ति दिखने में सुंदर होता है। तीन चक्र वाला व्यक्ति सुखमय जीवन जीने वाला होता है। 
 

हथेली में अनामिका उंगली की जड़ में सूर्य पर्वत होता है। इस स्थान तक चलकर जो भी रेखा आती है उसे सूर्य रेखा कहा जाता है। सूर्य का संबंध राजनीति, सरकारी क्षेत्र, उच्च अधिकारी, पिता और मान-सम्मान से है। समुद्रशास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा अगर निर्दोष और साफ हो तो व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त कर सकता है। अगर इस रेखा पर त्रिभुज या त्रिशूल का चिन्ह बन रहा हो तो यह सूर्य रेखा के प्रभाव को और बढ़ा देता है।
 

समुद्रशास्त्र में सबसे अधिक महत्व जीवन रेखा का है क्योंकि अगर जीवन होगा तभी अन्य रेखाओं का महत्व है। जीवन रेखा अगर साफ और निर्दोष हो तो यह कई दोषों को दूर कर देता है और व्यक्ति सुखी होता है। अगर जीवन  रेखा के अंत में मछली का चिन्ह बन रहा हो तो यह सोने पर सुहागा माना जाता है। जीवन रेखा पर इस चिन्ह का होना यह बताता है कि व्यक्ति दीर्घायु और आमतौर पर स्वस्थ होगा।
 
Back to top button