Huawei Nova 4 स्मार्टफोन हुआ लांच, डिस्प्ले में है फ्रंट कैमरा

हुवावे ने तमाम लीक्स रिपोर्ट के आने के बाद अपना नया स्मार्टफोन हुवावे नोवा 4 लांच कर दिया है। हुवावे नोवा 4 की लांचिंग सोमवार को चीन में हुई है। Huawei Nova 4 की खासियतों की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और इसकी डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी की इन-हाउस हाइसीलिकन 970 प्रोसेसर है। भारत में इस फोन की लांचिंग की अभी कोई सूचना नहीं है।

Huawei Nova 4 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2310 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.25:9 है। Huawei Nova 4 में ऑक्टाकोर हाइसीलिकन किरिन 970 प्रोसेसर है और इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। फोन में 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन को दो वेरियंट में पेश किया है। इनमें से पहले वेरियंट में तीन रियर कैमरे है जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8, दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरे वेरियंट में पहला कैमरा 20 मेगापिक्सल का दूसरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
इस फोन में 3750 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Huawei Nova 4 की कीमत
हुवावे नोवा 4 के 48 मेगापिक्सल वाले वेरियंट की कीमत 3,399 चीनी युआन यानि करीब 35,300 रुपये है, वहीं 20 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाले वेरियंट की कीमत 3,099 चीनी युआन यानि करीब 32,200 रुपये है। इसकी बिक्री चीन में 27 दिसंबर से होगी।