3 नवम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: आज इन राशि वालों के जीवन में होगा खूबसूरत बदलाव

■आज का पंचांग■

||3 नवम्बर दिन शुक्रवार आपका दिन मंगलमय हो||

 

 

ऋतु- वर्षा
मास-कार्तिक
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय-06:29
सूर्यास्त-05:31
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
10:30से 12:00 तक
तिथि-चतुर्दशी
दिसाशूल- पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः09:27से10:48तक

।।आज का राशिफल।।

? मेष(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू):- आज आप कठिन से कठिन कार्य पूरा करने में सफल हो सकते हैं।आर्थिक लाभ सम्भव है।आत्मविश्वाश बनाये रखें।
सुझाव:- आज आप गुलाब के पुष्प से बनी माला देवालय में अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – हरा।

?वृष(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ):- आज आपका सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा।समाज में आपका प्रभाव बढ़ने की संभावना है।आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है।
सुझाव:- आज आप रामायण का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभ रंग – धानी।

? मिथुन(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, ):- आज आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आप सुखद आश्चर्य में पड़ सकते हैं।धनलाभ होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप जौ का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – आसमानी।

? कर्क(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही):- आज आपका निजी एवं व्यावसायिक नजरिया रूपांतरित हो सकता है।व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप वृद्धों की सहायता करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – हल्का पीला।

?सिंह(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै):- आज आपको जटिल स्थितियों में भी विजय प्राप्त हो सकती है।नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगो से सजग रहें।मित्रों से धनप्राप्ति हो सकती है।
सुझाव:- आज आप गणेश जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – श्वेत।

??कन्या( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो):- आज आप व्यवसाय में अपने विरोधियों से प्रतिस्पर्द्धा करने में सफल हो सकते हैं।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

सुझाव:- आज आप घर से बाहर जाने से पूर्व संतोषी माँ के दर्शन करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – केसरिया।

⚖तुला(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते):- आज आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।आय के नए साधन बन सकते हैं।मित्रों का सहयोग रहेगा।
सुझाव:- आज आप देवालय में घंटी चढ़ाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – सुनहला।

?वृश्चिक(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू):- आज आप अपने परिवेश के महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।कार्यों में उन्नति होगी।
सुझाव:- आज आप भगवान भोलेनाथ की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – बैगनी।

?धनु(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ):- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।सौभाग्य से व्यवसाय के क्षेत्र में आकर्षक अवसर सामने आने वाले हैं।माता से लाभ ।
सुझाव:- आज आप तिल के तेल से घर के आँगन में दीपक जलाये लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – भूरा।

?मकर(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी):- आज कारोबार में ऐश्वर्य मिलने से सहकर्मी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।बिना सोचे समझे कोई कार्य न करें।
सुझाव:- आज आप श्वेत पुष्प से बनी मल हनुमान जी को अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- गुलाबी।

?कुम्भ(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा):- आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।विभिन्न गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
सुझाव:- आज आप कमल पुष्प से लक्ष्मी जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- नीला।

?मीन(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची ):- आज आपकी सोच सुस्पष्ट रहेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।वित्तीय लेन-दें के मामले में विलंब हो सकता है।

सुझाव:- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – मटमैला।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज कार्तिक माह शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि है।
2 आज वैकुण्ठ चतुर्दशी है, सर्वार्थसिद्धि योग है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सम जम नियम फूल फल ग्याना। हरि पद रति रस बेद बखाना।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि सम यम नियम ही पुष्प के समान जीव को सुगन्धित करते है,और यही फूल जब फल के रूप में परिणित होता है तो वही ज्ञान कहलाता है। और श्री हरि के चरणों में प्रीति ही समस्त वेदों का रस है ऐसा वेदों ने गया है।अस्तु वेदों को अपने दैनिक जीवन मे स्थान दें ये सर्व सिध्दि देने में समर्थवान हैं।

।।वास्तु टिप।।

आज के दिन भगवान विष्णु को पंचरत्न अर्पित करने से आपके घर व जीवन मे वर्ष भर सुख सवृद्धि बनी रहती है।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्री मद्भागवत कथा व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button